फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP MP Inspector Saroj consoled the affected families

Azamgarh News: सपा सांसद दरोगा सरोज ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया

Mon, 03 Mar 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
SP MP Inspector Saroj consoled the affected families
मेंहनगर। लोकसभा लालगंज से सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने सोमवार को मेंहनगर एसडीएम प्रशांत कुमार से भेंटकर शासन से मूलभूत सुविधाएं मृतक के परिजनों को दिलाने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि घटना दुखद है। उन्होंने मृतक के परिजनों को सहायता प्रदान करने के लिए तहसीलदार चमन सिंह को निर्देशित किया। इसके बाद सांसद ने जान गंवाने वाले कस्बे के दोनों मजदूरों के परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी। सहायता भी प्रदान की।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के भैसकुर गांव में लालचंद सरोज के घर मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुशमुलिया गांव से शनिवार की रात बरात गई थी। द्वारपूजा में दूल्हे के रथ के साथ चल रहे दो मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई थी। दूल्हे को भी करंट लगा था। उसने रथ से कूद कर जान बचाई। मृतकों में गोलू व मंगरू शामिल हैं। गोलू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक मंगरु की पत्नी पूजा रो-रोकर बेहाल है। उसके पास दो वर्षीय निधि व चार माह का बच्चा है। इस दौरान प्रधान जितेंद्र यादव, जूठन यादव, रमाकांत सरोज, शोभनाथ यादव, सपा नेता दयाराम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed