{"_id":"65b111b5c6ba4ab206055e75","slug":"sp-mla-ramakant-hearing-held-in-three-cases-including-poisonous-liquor-case-in-azamgarh-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: सपा विधायक रमाकांत की तीन मामलों में हुई पेशी, जहरीली शराबकांड में हुई गवाही; अगली तारीख 8 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: सपा विधायक रमाकांत की तीन मामलों में हुई पेशी, जहरीली शराबकांड में हुई गवाही; अगली तारीख 8 फरवरी को
Wed, 24 Jan 2024 07:03 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 24 Jan 2024 07:03 PM IST
सार
तीन मामलों में सपा विधायक रमाकांत की बुधवार को वीसी के माध्यम से पेशी हुई। दो मामलों में गवाही के बाद न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख मुकर्रर कर दिया।
विज्ञापन
सपा विधायक रमाकांत यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहरीली शराब से मौत व जहरीली शराब बरामदगी के कुल तीन मामलो में बुधवार को विधायक रमाकांत यादव की एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। दो मामलो में गवाहों की गवाहीं हुई। इसके बाद न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख मुकर्रर कर दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
फूलपुर-पवई विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव की बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में तीन मामलों में पेशी थी। जिसमें फूलपुर जहरीली शराब से मौत मामले में सविता बिंद की तो अहरौला जहरीली शराब मौत मामले में सविता बिंद के साथ ही एसआई संजय सिंह की गवाही हुई।
विज्ञापन
वहीं अहरौला शराब बरामदगी में कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ। विधायक रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। न्यायाधीश ओम प्रकाश वार्मा ने तीनों मामलों में अब अगली सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख मुकर्रर किया है।
विज्ञापन