फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP MLA raised the issue of Ahraula and Kaptanganj road in the House.

Azamgarh News: अहरौला और कप्तानगंज मार्ग का मुद्दा सपा विधायक ने सदन में उठाया

Sat, 01 Mar 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
SP MLA raised the issue of Ahraula and Kaptanganj road in the House.
अहरौला/अतरौलिया। जर्जर अहरौला- कप्तानगंज का मुद्दा क्षेत्रीय सपा विधायक डाॅ. संग्राम यादव शुक्रवार को विस में दूसरी बार उठाए। वहीं, सरकार की तरफ से यह मार्ग प्रक्रिया में होने की बात कही गई। अतरौलिया विधायक डॉ संग्राम यादव दशकों से जर्जर अहरौला- कप्तानगंज मार्ग का मुद्दा पहली बार 11 अगस्त 2023 को विधानसभा में उठाया था।
विज्ञापन

इसके बाद तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 14 सितंबर 2023 जवाब देते हुए बताया था कि अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पहले मार्ग को बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया लेकिन चुनाव बीतते ही टेंडर निरस्त कर दिया। विधायक ने कहा कि सड़क पर हर कदम पर गड्ढों में फंसने से आए दिन दुर्घटना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का चलना मुश्किल है, लेकिन सरकार की ओर से किया जा रहा दावा नाकाफी है। यह मार्ग एक तरफ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को तो दूसरी तरफ एनएच 233 को जोड़ता है।

राजकीय महिला महाविद्यालय, पराग डेयरी, क़ृषि विज्ञान केंद्र भी इसी मार्ग में ही पड़ते हैं। आगे यही मार्ग दुर्वासा धाम और कल्होरा धाम को जोड़ता है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक के सवाल को रिकॉर्ड पर लिया, इसका जवाब देते हुए सरकार की तरफ कहा गया कि अहरौला- कप्तानगंज व सिकंदरपुर-नरियाव मार्ग प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed