फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP flagged off awareness rally

एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

Sun, 01 Nov 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
SP flagged off awareness rally
यातायात माह के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी सुधीर कुमार सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ हो गया। पुलिस लाइन से रैली को एसपी सुधीर कुमार सिंह व यातायात पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बस यूनियन व ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी के अलावां व्यापारियों भी शामिल हुए, जिन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा, रोवर्स रेंजर के छात्रों व पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे कैडेटों को हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली सिविल लाइन, अग्रसेन चौराहा व पंचदेव चौराहा होते हुए वापस पुलिस आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान कैडेटों द्वारा मुख्य-मुख्य चौराहों पर वाहनों को रोककर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने, तीन सवारी न बैठने, चार पहिया वाहन चालकों को शीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने व वाहनों को ओवर लोड न चलाने तथा यातायात नियमो का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। सभा का संचालन पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल ने किया। पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थानाध्यक्ष व ट्रैफिक प्रभारी कौशल पाठक अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नियुक्त हुए आठ ट्रैफिक वालिंटियर
यातायात पुलिस द्वारा इस बार एक नई पहल की गई है। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में आठ ट्रैफिक वालिंटियर नियुक्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने उन्हें सिटी वितरित किया। उन लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैफिक जाम होने पर यातायात ठीक से करने में योगदान व पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed