फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP demonstrated against CM and PM

सीएम और पीएम के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
SP demonstrated against CM and PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल टोपी वालों को खतरे की घंटी बताने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट चौराहे प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जुलूस सपा कार्यालय से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए कलेक्ट्री कचहरी चौराहे पर पहुंचकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। इसी दौरान समस्त कार्यकर्ताओं ने लाल टोपी और हाथों में स्लोगन की तख्तियां लिए हुए थे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि लाल टोपी क्रांति का प्रतीक है। लाल टोपी वाले अगले चुनाव में प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता को महंगाई, बेरोजगारी, लूट-खसोट के बारे में जवाबदेह होना चाहिए लेकिन वे ओछी भाषा बोलकर पद की गरिमा को गिरा रहे हैं। देश का दुर्भाग्य है कि जिस सरकार के गृहमंत्री, गृह राज्यमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज रहे हैं। ऐसे लोग अपराध और अपराधियों को खत्म करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैलियों में उमड़ रही लाखों की भीड़ देखकर भाजपा नेताओं को आभास हो गया है कि अब सपा का सरकार बनाने वाली है। इससे वे हतोत्साहित होकर ऐसा बयान दे रहे हैं। इस दौरान जयराम पेल, कमलेश आर्य, लालमनी राजभर, विवेक सिंह, संतलाल विश्वकर्मा, वसीम अहमद, शिवसागर यादव, बबीता चौहान, अनीता सरोज, अजीत कुमार राव, द्रोपदी पांडेय, विनोद यादव, जोरार खान, संतोष यादव, गौरव यादव, मेराज अहमद, सुशील, आनंद, सरजू यादव, रामरतन राहुल, निशांत राय, दुर्गेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed