फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP, BSP, Congress used Muslims

Azamgarh News: सपा, बसपा, कांग्रेस ने मुसलमानों को इस्तेमाल किया

Tue, 29 Aug 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
SP, BSP, Congress used Muslims
नेहरू हाॅल के सभागार में सोमवार को एआईएमआईएम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पूर्वांचल के सभी जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने सिर्फ मुसलमानों को इस्तेमाल किया है। उनके हित की बात ही नहीं की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों का इस्तेमाल कर सरकार बनाई। लेकिन सरकार बनाने के बाद उनकी तरफ देखा तक नहीं। प्रदेश और देश के मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी बदतर है। इसका जीता जागता उदाहरण सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्रा की रिपोर्ट है।
विज्ञापन

कहा कि राजनीति में मुसलमान को अछूत समझा जाता है। जो गठबंधन इंडिया के नाम से बना है, उसमें ऐसी पार्टियों हैं, जिसके पास कोई सांसद, विधायक तक नहीं हैं। लेकिन एआईएमआईएम के पास दो सांसद, दो एमएलसी से लेकर विधायक तक हैं। लेकिन एमआईएम व बसपा जैसी तमाम पार्टियों को इस गठबंधन से दूर रखा गया। उन्होंने तीसरे फ्रंट के गठन का भी संकेत दिया। कहा कि प्रदेश में सपा, कांग्रेस मिलकर बीजेपी को नहीं हरा पाएगी। बसपा को उपेक्षित करना सपा और कांग्रेस को भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार, जिलाध्यक्ष नदीम आरिफ, कमर कमाल, आफताब खान, शेख अब्दुल्ला, सलमान खान, वहाब, सुफियान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed