फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sooraj left for Malaysia to participate in the World Championships

विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने मलेशिया रवाना हुए सूरज

Mon, 25 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sooraj left for Malaysia to participate in the World Championships
आजमगढ़। पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का चयन मलेशिया में 26 से 31 जुलाई,2022 तक आयोजित 19वीं विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। 80-85 भार वर्ग की प्रतियोगिता में वह प्रतिभाग रके। इस विश्व चैंपियनशिप में लगभग 60 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन की 36 सदस्यीय भारतीय टीम श्रीनगर में 21 दिन के प्रशिक्षण शिविर के बाद मलेशिया के लिए रवाना हो गई। श्रीनगर में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुभकामना देकर और झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी ने कहा की विश्व चैंपियनशिप में भारत की तरफ से प्रतभिाग करना अपने आप में बहुत गर्व का विषय है। पूरे देश के सवा सौ करोड़ लोगों की शुभकामनाएं इस भारतीय पेंचक सिलाट टीम के साथ है। टीम में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के साथ उप्र के वाराणसी से शुभम जायसवाल भी शामिल हैं जो कि 45- 50 किलो भार वर्ग में खेलने के लिए चयनित हुए हैं।पूरे देश से कुल 36 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में इस चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए है, इसमें कई खिलाड़ी सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस व जम्मू कश्मीर पुलिस के भी हैं। टीम कोच के रूप में इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के डायरेक्टर जनरल मोहम्मद इक़बाल, इरफ़ान अजीज बुट्टा, महासचिव मुफ्ती हामिद यासीन शामिल हैं। बताते चलें कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने वर्ष 2019 में आयोजित विश्व बीच पेंचक सिलाट चैंपियनशिप, थाईलैंड में देश के लिए कांस्य पदक जीता था तथा गतवर्ष राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप व फेडरेशन कप दोनों में में स्वर्ण पदक तथा इस वर्ष राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कांस्य पदक व राष्ट्रीय फेडरेशन कप में रजत जीतकर जनपद व प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed