फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sons sought longevity of fasting

निराजल व्रत रख मांगी पुत्रों की दीर्घायु

Tue, 06 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 06 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sons sought longevity of fasting
आजमगढ़। जीवित्पुत्रिका का पर्व सोमवार को जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पूरे दिन महिलाओं ने निराजल व्रत रखा। सुबह मछली का दर्शन कर दान दिया। शाम को गाजे-बाजे के साथ मंदिरों, घाटों पर पहुंच महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर अपने लाडलों की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

  जीवित्पुत्रिका का पर्व सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुबह गलियों में बर्तनों में मछलियां लिए बच्चे घूम रहे थे और दर्शन की पुकार लगा रहे थे। महिलाओं ने भोर में उठकर मछलियों का दर्शन कर दान दिया। इसके बाद घर की साफ-सफाई कर नहा-धोकर पूरे दिन निराजल व्रत रहीं। शाम होते ही हाथों में पूजन की थाली लिए महिलाएं गाजे-बाजे के साथ नगर के गौरीशंकर घाट, सिधारी घाट, अनंतपुरा स्थित गायत्री माता मंदिर सहित तालाबों, पोखरों के किनारे पहुंची। जहां उन्होंने जीवित्पुत्रिका व्रत कथा का श्रवण किया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। महिलाएं अगले दिन व्रत का पारण करेंगी। मालटारी संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील के बोझिया गांव में एक जगह महिलाएं एकत्र हुई। पूजन-अर्चन कर कथा का श्रवण किया। लालगंज संवाददाता के अनुसार कस्बा लालगंज, देवगांव, गोसाई की बाजार, खनियरा, कैथीशंकरपुर, अमिलिया, चंदेवरा, मसीरपुर आदि गांवों में अपने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए माताओं ने निराजल व्रत रखा। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में पुत्रों के दीर्घायु के लिए महिलाएं दिन भर महिलाओं ने निराजल व्रत रखा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed