फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sonia Gandhi's role has been challenging: Suzanne Bernert

चुनौती भरी रही सोनिया गांधी की भूमिका: सुजैन बर्नरट

Mon, 20 Mar 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi's role has been challenging: Suzanne Bernert
एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म में सोनिया गांधी की भूमिका निभाना चुनौती भरी थी। उनकी तरह हिंदी और अंग्रेजी में उनके अनुसार बोलने के लिए निरंतर अभ्यास किया। जिसे लोगों ने काफी सराहा। उक्त बातें जर्मन कलाकार सुजैन बर्नरट ने रविवार को शारदा टॉकिज में आयोजित आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनी बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जर्मनी में रहने के बावजूद उन्हें भारतीय फिल्मों से काफी प्रेम रहा, इसीलिए उन्होंने हिंदी सीखी। मराठी फिल्मों में काम करने के लिए मराठी लोक नृत्य लावडी भी सीखा। वहीं फ्रेंच अभिनेत्री मारियान बोर्गो ने अपनी फिल्मों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय फिल्मों के साथ ही उन्हें भारत की संस्कृति से बहुत प्रेम है। उनकी लघु फिल्मों में दर्शकों ने इसे देखा भी। मुंबई उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कार्लिटा मोहनी ने मनोरंजन उद्योग में कॉपीराइट पर विस्तार से प्रतिभागियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कॉपीराइट की बारीकियों को बेहतर तरीके से समझे बिना फिल्म निर्माण सही नहीं होगा। फिल्म निर्देशक सूरज कुमार ने फिल्म प्रोडक्शन की तैयारी और बारीकियों पर चर्चा की। उन्होंने फिल्म निर्माण के चरणों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण की बेहतर तैयारी उसी सफलता का रास्ता तय करती है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन विदेशी कलाकारों के आकर्षण का केंद्र रहा। दूसरे दिन सात फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। फिल्म समीक्षक एवं निर्माता अजीत राय ने संवाद कार्यक्रमों का संचालन किया।
विज्ञापन


इन फिल्मों का हुआ प्रदर्शन
फेस्टिवल में आई हुई फ्रांस अभिनेत्री फ्रेंच अभिनेत्री मारियाना बोर्गों की दो लघु फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। इसमें होलीवॉटर और ब्रोकन पीस शामिल रहीं।
जर्मन कलाकार सुजैन बरनर्ट की लघु फिल्म मजनू की जूलियट में किशोर बच्चे का विदेशी लड़की के प्रति आकर्षण और जीवन मृत्यु और पुनर्जन्म पर आधारित साइकिल ऑफ डेथ दिखाई गई। फिल्म निर्माता सूरज कुमार की फिल्म श्री अरबिंदो : द बिगनिंग आफ स्पिरिचुअल जर्नी का प्रदर्शन हुआ। अरविंद घोष की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म ने दर्शकों को बांधें रखा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान की फिल्म लाहौर एवं अमित राय के फिल्म आईपैड का भी प्रदर्शन हुआ। फ्रेंच अभिनेत्री मारियान बोर्गो की लघुफिल्म ब्रोकन पीसेज में मां बाप के तलाक के परिणामस्वरूप अपने पिता से दूर हो चुकी बच्ची की मन:स्थिति का मार्मिक चित्रण देख दर्शकों की आंखें भर गईं। दूसरी फिल्म होली वॉटर नासिक के कुंभ मेले और भारतीय संस्कृति की विविधताओं और विशेषताओं पर आधारित रही। फेस्टिवल का संचालन आरजे रेखा चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित
फेस्टिवल में सूत्रधार संस्थान के प्रसिद्ध रंगकर्मी अभिषेक पंडित, ममता पंडित, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, अंगद कश्यप, गांधी गिरी टीम के विवेक पांडेय, हरिकेश मौर्य, अखिलेश द्विवेदी, आदित्य अभिषेक, अनादि अभिषेक, संस्कार श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed