फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Son-in-law murder father-in-law Azamgarh grandson woke up when blood splattered

UP: दामाद ने सोते वक्त रेता ससुर का गला, खून के छींटे पड़ने गर खुली नाती की नींद; साथियों संग भाग गया हत्यारा

Fri, 31 May 2024 11:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 31 May 2024 11:44 AM IST
सार

Azamgarh News: वृद्ध उदयराज के मौत की खबर गांव में रातोंरात फैल गई। लोग तुरंत मौके पर पहुंची। तब तक पुलिस भी पहुंच गई थी। लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी दामाद और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। नाती अपने नाना की हत्या देखकर सहमा हुआ है।

विज्ञापन
Son-in-law murder father-in-law Azamgarh grandson woke up when blood splattered
आजमगढ़ में बिलखते परिजन और मृतक की फाइल फोटो (इनसेट)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के उदियावां गांव में एक दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर ससुर की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


उदियावां गांव निवासी उदयराज राजभर (55) बीती रात में अपने नाती के साथ सो रहे थे। रात लगभग 11.30 बजे उनका दामाद महेंद्र राजभर भुईली की तरफ से आया। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पहले उनका मुंह दबाया फिर गला रेत दिया। बगल में सो रहे नाती पर जब खून के छींटे पड़े तो उसकी नींद खुल गई और वह शोर मचाते हुए घर के अंदर भागा।
विज्ञापन


उसने कहा कि मौसा ने नाना को मार दिया। तभी हत्यारे भुईली गांव की तरफ भाग लिए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह उदयराज के भाई धर्मराज ने दामाद महेंद्र ग्राम कोहडे़ थाना पवई के खिलाफ तहरीर बरदह थाना में दिया। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस छानबीन में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed