फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   son died due to electrocution in azamgarh Mothers struggle did not saved him

Azamgarh: मां का संघर्ष भी नहीं आया काम, करंट की चपेट में आए बेटे की मौत , ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 01 Sep 2023 04:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Sep 2023 04:17 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के भेड़िया गांव में धान के खेत की निराई करते समय करंट की चपेट में आकर मां-बेटा झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बेटे की मौत हो गई। वहीं मां अभी जीवन-मौत से संघर्ष कर रही है। 

विज्ञापन
son died due to electrocution in azamgarh Mothers struggle did not saved him
ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के भेड़िया गांव में धान के खेत की निराई करते समय करंट की चपेट में आकर मां-बेटा झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बेटे की मौत हो गई। वहीं मां अभी जीवन-मौत से संघर्ष कर रही है। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव के बाजार पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और समझा बुझा कर जाम समाप्त करवाया। ग्रामीण नीजी टयूबवेल संचालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


भेड़िया गांव निवासी अखिलेश कुमार गौतम (30) और उसकी मां चनौता  शुक्रवार सुबह सात बजे धान की निराई के लिए खेत गई थी। इसी दौरान अखिलेश निजी नलकूप को गए बिजली की तार की चपेट में आ गया। उसे बचाने के चक्कर में मां चनौता भी गंभीर रूप से झ़ुलस गई। आननफानन दोनों को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान अखिलेश की मौत हो गई। वहीं मां चनौता अभी जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन


अखिलेश की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर भेड़िया बाजार आ गए और निजी नलकूप संचालक संजीव मौर्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि संजीव के नलकूप को गया तार काफी नीचे है और जगह-जगह से कटा हुआ है। जिसके चलते ही यह हादसा हुआ है। लगभग एक घंटे तक चक्काजाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जबरन शव को उठा कर कोतवाली लेकर चली गई। इसके बाद भी ग्रामीण जाम लगाए रहे। तहसीलदार फूलपुर नूपुर सिंह मौके पर पहुंची। किसी तरह समझा-बुझा कर ग्रामीणों को शांत कराया।

तहसीलदार ने कोतवाली में तहरीर देने और 15 दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। अखिलेश एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। वहीं पत्नी वर्तमान में गर्भवती भी है। परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी पुष्पा ने निजी नलकूप संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed