फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Somewhere, due to lack of budget, the kitchen garden scheme is drying up due to the negligence of the responsibilities.

कहीं बजट के अभाव तो कहीं जिम्मेदारों की लापरवाही से सूख रही किचन गार्डन योजना

Sun, 14 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Somewhere, due to lack of budget, the kitchen garden scheme is drying up due to the negligence of the responsibilities.
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड डे मील में शुद्ध व ताजी सब्जियां मिलना फिलहाल संभव नजर नहीं आ रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर शासन ने काफी समय पहले विद्यालयों में पड़ी खाली जमीन पर किचन गार्डन बनाने के आदेश दिए थे। लेकिन आज तक किचन गार्डन नहीं बनाए जा सके। कहीं बजट का अभाव तो कहीं जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण शासन के मंशा पर पानी फिर रहा है। जिले में कुल 2702 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें साढे चार लाख छात्र-छात्राओं के लिए भोजन बनता हैं। इन विद्यार्थियों को ताजी सब्जियां उपलब्ध कराने और सब्जियों की खेती को प्रेरित करने के लिए जिले के सभी ब्लॉक के 10 विद्यालयों में किचन गार्डन की स्थापना की गई थी। साथ ही 400 विद्यालयों में भविष्य में स्थापना के लिए पैसा मांगा गया था। शासन ने मंजूर करते हुए जिले के 200 विद्यालयों के लिए प्रति विद्यालय 5000 की दर से पैसे भेजी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसपर कोई कार्य नहीं हो सका। तब से लेकर आज तक इस योजना पर कार्य नहीं हो सका। जिससे बच्चों को पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ये सब्जियां उगाई जानी थी
किचन गार्डन में भिंडी, पालक, लौकी, करेला, खीरा, कद्दू, बैंगन, शलगम, गाजर, मूली, सेम, तुरई, टमाटर, मटर, मिर्च, फूल और पत्ता गोभी, प्याज, लहसुन व चुकंदर आदि सब्जियां उगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से निर्देश मिले हैं। उधर कोरोना संक्रमण के कारण इसपर ठीक से काम नहीं हो सका लेकिन अब सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह विद्यालयों में किचन गार्डन की स्थापना करें। ताकि उसमें तैयार हरि सब्जियां उगाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed