फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Somebody's son won, some daughter-in-law got the chair

किसी का बेटा जीता, किसी को बहू को मिली कुर्सी

Mon, 14 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Somebody's son won, some daughter-in-law got the chair
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए हुए मतदान के बाद सोमवार को 19 विकास खंडों में 391 सीटों के लिए मतगणना का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। मतगणना सकुशल संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। मतगणना कर्मियों द्वारा शाम होने से पहले ही हर विकास खंडों पर मतगणना पूरी कर ली गई थी। आरओ द्वारा सभी विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा दिया गया।
विज्ञापन

अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत अतरौलिया में ग्राम पंचायत मीरपुर में सपा समर्थित प्रत्याशी अजीत ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी जगदीश को 402 मतों से हराया।तहबपुर प्रतिनिधि के अनुसार 21 ग्राम पंचायत सदस्यों के मतों की गणना के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। जिसमें रघुनाथपुर के छह, रैसिंहपुर के पाच, नसीरुद्दीनपुर पांच, नैपुरा के चार तथा मुस्लिमपट्टी एक ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार उपचुनाव में पूजा सहित आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना में पूजा चौधरी को 748 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी खुश्बू को 442 मत मिले। इस प्रकार पूजा चौधरी को विजयी घोषित किया गया। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड की बड़गहन ग्राम पंचायत सीट पर धर्मवीर ने जीत हासिल की। धर्मवीर को 435 मत प्राप्त हुए और उनके प्रतिद्वंदी धमेंद्र राजभर को 422 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं ठेकमा बीडीसी सीट पर संगीता सोनकर 326 मत पाकर विजयी रहीं। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार बनगांव बीडीसी सीट पर अर्चना गुप्ता केे 628 मत प्राप्त हुए और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मीना को 278 मत मिले। अर्चना केे विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा नौ ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणामों की भी घोषणा की गई। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार हरैया विकासखंड क्षेत्र के पूरा बाल नारायण वार्ड संख्या 82 पर पूजा सरोज 61 मतों से निर्वाचित हुई। पूजा साहनी को 625 मत और आनंद यादव को 564 मत प्राप्त हुए। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोयलसा विकासखंड के मदियापार, धंधारी, रसूलपुर पासीपुर, मोलनाथपुर, रामपुर, दसराजपट्टी भैरवदासपुर छह ग्राम सभा के 20 वार्ड की मतगणना सकुशल संपन्न हुई। गोरिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बिलरियागंज ब्लाक देवड़ा दामोदरपुर ग्राम सभा से प्रदीप यादव 664 मत पाकर विजयी हुए। अवनीश प्रजापति उपविजेता रहे। बस्ती उरगपट्टी से धरमदेई उर्फ धर्मदेई 610 मत पाकर विजेता हुई एवं महेंद्र प्रताप उपविजेता रहे।
विज्ञापन

टास से हुआ विजेता का फैसला
अहरौला। विकासखंङ कार्यालय परिसर में सोमवार को उपचुनाव की मतगणना भारी सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे शुरू हुई। मतगणना के लिए छह टेबल बनाए गए थे। 548 वार्ड सदस्य के रिक्त पद के लिए चुनाव कराया गया था। कुल 61 वार्डों में मात्र चुनाव कराया गया। जिसमें एक वार्ड छतौना आच्छेपुर में एक वार्ड मे दो लोगों के मत बराबर हो गया जिसके लिए टास किया गया जिसमें हरिप्रकाश विजई हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुओं ने संभाली सास की कुर्सी बीडीसी
अहरौला। विकासखंड के राजापट्टी उर्फ चांदपुर ग्राम सभा में शांति देवी बीडीसी का चुनाव लड़ी थी। मतगणना से पहले 28 अप्रैल को उनकी मौत हो गई और दो मई को परिणाम आने के बाद शांति देवी क्षेत्र पंचायत के लिए निर्वाचित घोषित हुई। मतगणना में शांति देवी की बहु बबीता देवी विजयी हुई। विकास खंड सठियांव के ग्राम सभा बंहौर की जनता ने सास के बाद बहु को क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना। 342 मत पाकर रेखा पहले स्थान पर रहीं जबकि 214 मत पाकर बिंदू को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। बंहौर गांव में अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित बीडीसी सीट पर भगवानी देवी चुनाव जीती थी। मतगणना के चार दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed