फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Some children and some women friendly villages will be there.

Azamgarh News: कोई बाल तो कोई महिला हितैषी होगा गांव

Sun, 02 Jun 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Some children and some women friendly villages will be there.
आजमगढ़। गांवों में अब नए पैटर्न पर विकास कार्य कराए जाएंगे। 2024-25 में ग्राम पंचायतों में शासन से निर्धारित नई थीम पर विकास कार्य होंगे। शासन ने विकास कार्यों के लिए नौ बिंदुओं की थीम तय की है। इनमें से किसी एक बिंदु पर ग्राम पंचायतें विकास के कार्य करा सकेंगी। इसको लेकर पंचायती राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। ग्राम पंचायतों में वर्षों से नाली, खड़जा, पेवर ब्लॉक समेत अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा मनरेगा से संपर्क मार्ग, तालाबों के पुनरुद्धार आदि कार्य कराए जाते हैं। लेकिन, इस वर्ष ग्राम पंचायतों में नए तरीके से विकास कार्य कराए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर बनने वाली कार्ययोजनाओं को लेकर शासन की ओर से नया थीम जारी किया गया है। कुल नौ थीम तय की गई हैं और किसी एक थीम पर ग्राम पंचायतों में इस वर्ष विकास कार्य कराने का निर्देश है। थीम में खासकर गरीबी को कम करने, स्वास्थ्य, स्वच्छता व हरियाली, सुशासन के अलावा महिला हित से जुड़ी योजनाओं को शामिल किया जाना है पंचायती राज विभाग के निर्देश पर ग्राम पंचायतों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। शासन से निधारित किसी थीम पर ग्राम पंचायतों में विकास कार्य होने से गांवों को अलग पहचान मिलेगी। इसके अलावा गांव के लोगों में संबंधित बीम को लेकर जागरूकता भी होगी। किसी एक थीम के आधार पर विकास कार्य से गांवों के लुक में भी बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed