फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Soldier was asking for money from auto driver, audio viral

आटो चालक से सिपाही मांग रहा था पैसा, आडियो वायरल

Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Soldier was asking for money from auto driver, audio viral
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौकी पर तैनात एक सिपाही का ऑटो चालक से पैसा मांगने का आडियो वायरल हुआ है। फरिहां चौकी पर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं चौकी प्रभारी रत्नेश दुबे का कहना है कि वे छुट्टी पर है, वापस लौटने पर वायरल ऑडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लालगंज तहसील क्षेत्र के खनिहरा गांव निवासी जसोदा सिंह का ऑटो संचालक है। उनके ऑटो का चालक कल्लू बुधवार को निजामाबाद से वापस लौट रहा था। फरिहा क्रासिंग के पास ऑटो बंद हो गया। ऑटो के पीछे ही एसडीएम निजामाबाद राजीव रतन सिंह की गाड़ी थी। ऑटो के स्टार्ट न होने पर एसडीएम को भी कुछ देर तक खड़ा रहना पड़ा। जिससे नाराज होकर एसडीएम ने ऑटो को फरिहां चौकी पर भिजवा दिया। गाड़ी के सारे कागजात लेकर चालक शुक्रवार को चौकी पर ऑटो छुड़वाने पहुंचा। इस दौरान चौकी पर मौजूद एक सिपाही ने ऑटो छोड़ने के एवज में पैसे मांगे। सिपाही के डिमांड की ऑडियो किसी ने रिकार्ड कर उसे वायरल कर दिया। जिससे फरिहां चौकी प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed