फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Soldier accused of physical abuse by pretending to marry

सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

Sun, 07 Jun 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Soldier accused of physical abuse by pretending to marry
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाने पर तैनात एक सिपाही के खिलाफ चंदौली जनपद में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिपाही चंदौली जनपद का मूल निवासी है। जनपद पुलिस को सिपाही के खिलाफ मुकदमे की जानकारी है, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के रहने वाला एक युवक पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उसकी वर्तमान में तैनाती जिले के मेंहनाजपुर थाने पर है। उस पर चंदौली जनपद निवासिनी एक युवती ने शनिवार को यह आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर सिपाही ने उसके साथ काफी दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक हाल में वीडियो क्लिप भी बना लिया, जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल भी कर चुका है। पुलिस की नौकरी मिलने के बाद भी वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा और फिर शादी किसी और से कर लिया। इसका उसने विरोध किया तो वह शुक्रवार को उसके घर पर चढ़ आया और गालियां देने के साथ ही धमकी भी दी। युवती ने सिपाही के साथ ही उसके परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया है। सिपाही पर मुकदमा दर्ज होने की शिकायत जिले पर पहुंच चुकी है लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसओ मेहनाजपुर का कहना है कि कार्रवाई का अभी कोई विभागीय आदेश नहीं आया है। यदि आदेश आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिपाही पर मुकदमा दर्ज होने की सूचना है, चंदौली पुलिस विवेचना कर रही है। आरोप पुष्ट होता है तो निश्चित तौर पर आरोपित सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी। - अजय यादव, सीओ लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed