फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SO overlaid on charges of action

एसओ पर मढ़ा एकतरफा कार्रवाई का आरोप

Tue, 14 Jul 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
SO overlaid on charges of action
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से उक्त प्रकरण में उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री अरुण सिंह साधू ने कहा कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर दाऊदपुर गांव में मुर्गी फार्म की आड़ में गोमांस तस्करी का धंधा काफी दिनों से किया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी भी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और एक दिन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मुर्गी फार्म को तोड़ दिया। इसमें दीदारगंज थानाध्यक्ष द्वारा 150 लोगों के विरुद्घ एकतरफा कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। हियुवा के जिला संयोजक हरिबंश मिश्र ने कहा कि इन लोगों पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करते हुए थानाध्यक्ष दीदारगंज को निलंबित नहीं किया गया तो जिले में वृहद आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विनोद सोनकर, दीपक सिंह, विष्णुकांत चौबे, हरिओम सिंह, सुधाशंकर राय, दिनेश चौहान, दिनेश कुमार, हलधर दुबे, राजेश चौहान, राजेश पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed