{"_id":"7304fc270308ddadbbc81d344ab4ce52","slug":"so-now-bother-to-slip-before-weighing-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पर्ची तो अब तौल के लिए परेशान हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पर्ची तो अब तौल के लिए परेशान हैं किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले पर्ची के लिए परेशान थे, अब तौल के लिए। सगड़ी तहसील क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र मालटारी पर 20 दिनों से गन्ना ढुलाई का कार्य न होने से किसानों का गन्ना ट्राली पर लदा-लदा सूख रहा है। किसानों ने इसके लिए ठेकेदार और गन्ना तौल केंद्र के इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ढुलाई न होने से किसानों पर जहां एक तरफ ट्रैक्टर और ट्राली का भाड़ा देना जहां भारी पड़ रहा है। वहीं उनका समय बर्बाद होता है, वह अलग।
किसानों का कहना है कि पहले वह गन्ना पर्ची के लिए परेेेशान थे, अब गन्ना पर्ची मिली है तो तौल नहीं हो रही। इस कारण ट्रालियों पर लदा उनका गन्ना सूख रहा है। ट्राली का भाड़ा बढ़ने के साथ ही उनकी परेशानी भी बढ़ती जा रही है। तौल के लिए उन्हें एक दिन में कई बार केंद्र का चक्कर काटना पड़ रहा है।
कोकिलपार गांव के किसान रामाधार, महुलिया के योगेंद्र, कन्हैया, बोझिया के मनोज यादव, मालटारी के कृष्ण कुमार, मिर्जापुर के श्रीराम आदि लोगों ने बताया गन्ने की ढुलाई और तौल न होने से हम लोग आए दिन गन्ना क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
पहले तो गन्ना पर्ची के लिए दर दर भटक रहे थे। इस संबंध में गन्ना तौल केंद्र के इंचार्ज बबलू सिंह का कहना है कि यहां का गन्ना घोसी चीनी मिल में जाता है। ठेकेदार गन्ने की ढुलाई के लिए कम ट्रक लगाया गया है, जिसके कारण यह परेशानी हो रही है।