फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sixty children got corona vaccine on the first day in Jafarpur school

जाफरपुर स्कूल में पहले दिन साठ बच्चों को लगा कोरोना का टीका

Wed, 16 Mar 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sixty children got corona vaccine on the first day in Jafarpur school
कैंप में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चे को करो ना टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : AZAMGARH
जिले में बुधवार से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया। जूनियर हाई स्कूल जाफरपुर में लगे कैंप में पहले दिन साठ बच्चों को कोरोना का टीका लगाया गया। अभियान की शुरूआत सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय व बीएसए अतुल कुमार सिंह ने की ।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कोरोना टीकाकरण अभियान में एक कदम और आगे बढ़ाया है। इसके तहत अब 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का भी टीकाकरण किया जाना है। इसकी शुरूआत बुधवार से जिले में हो गई। देश में बनी कोरोना वैक्सीन कार्वोवैक्स 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को लगाया जाना है। बुधवार को पहला दिन होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने मात्र एक कैंप ही आयोजित किया। जिसे जूनियर विद्यालय जाफरपुर पर आयोजित किया गया। सीएमओ, डायट प्राचार्य व बीएसए द्वारा फीता काट कर टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई। इसके बाद एक-एक कर कुल 60 बच्चों को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। एडिशनल सीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि 12 से 14 आयु वर्ग के लगभग दो लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण कराने लक्ष्य है। पहले दिन मात्र एक कैंप आयोजित हुआ। अब कैंपों की संख्या बढ़ा कर निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाएगा। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी पल्हनी जयप्रकाश सिंह, जिला स्काउट मास्टर दिनेश सिंह, कांति राय, विजय कुमार, धनंजय पांडेय, वीरेंद्र कुमार, सुधीर सिंह, राजन शुक्ला समेत काफी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed