फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   up election 2022 azamgarh didarganj assembly seat Six women hit the rhythm in Didarganj but could not save bail

यूपी चुनाव 2022: आजमगढ़ के दीदारगंज सीट पर अबतक छह महिलाओं ने आजमाया भाग्य, नहीं बचा सकीं जमानत

Mon, 24 Jan 2022 02:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 24 Jan 2022 02:51 PM IST
सार

1962 में अस्तित्व में आई आजमगढ़ की सरायमीर विधानसभा 2012 में दीदारगंज विधानसभा बना दी गई।  इस सीट से छह महिलाएं मैदान में उतर चुकी हैं लेकिन वो अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। 

विज्ञापन
up election 2022 azamgarh didarganj assembly seat Six women hit the rhythm in Didarganj but could not save bail
चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

1962 में अस्तित्व में आई आजमगढ़ की  सरायमीर विधानसभा सीट अब तक कुल 13 लोग विधायक चुने गए हैं। इस सीट पर अब तक किसी भी महिला को प्रतिनिधित्व का मौका नहीं मिला है। इस सीट से छह महिलाएं मैदान में उतर चुकी हैं लेकिन वो अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं।

विज्ञापन


इस सीट पर सबसे अधिक तीन बार दयाराम भाष्कर ने कब्जा जमाया है। सरायमीर विधानसभा 2012 में दीदारगंज विधानसभा बना दी गई। 1962 में सरायमीर सीट अस्तित्व में आई और इस सीट से पहले विधायक पीएसपी के मंगलदेव बने। इसके बाद दो चुनावों में सरायमीर सीट को खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन


फिर यह विधानसभा सीट 1974 में अस्तित्व में आई और बीकेडी के दयाराम भाष्कर विधायक चुने गए। 1977 के चुनाव में दयाराम भाष्कर जेएनपी के टिकट पर चुनाव मैदान में आए और फिर जीत हासिल की। 1980 में उनकी जीत के सिलसिले को कांग्रेस पार्टी के लालसा ने तोड़ा और विधायक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

1985 में कांग्रेस अपनी जीत को बचाने में कामयाब रही और भीखा राम विधायक बने। लेकिन 1989 के चुनाव में एक बार फिर दयाराम भाष्कर बसपा के टिकट पर मैदान में उतरे और जीत हासिल कर तीसरी बार विधायक बने। इस चुनाव में दो महिलाएं विद्या देवी और ललिता देवी भी मैदान में उतरी लेकिन दोनों ही अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं।

2002 में आरटीकेपी के टिकट पर चंपा देवी, 2007 में बीआरपीपी के टिकट पर पूनम देवी, 2012 में एसबीएसपी के टिकट पर सुशीला और 2017 में आईएनडी के टिकट पर अर्चना मैदान में उतरी लेकिन इनमें से कोई भी जमानत बचाने के लिए जरूरी पोलिंग का 1/6 वोट हासिल नहीं कर सका।

सरायमीर/दीदारगंज में अब तक हुए विधायक


वर्ष विधायक पार्टी
1962 मंगलदेव पीएसपी
1974 दयाराम भाष्कर बीकेडी
1977 दयाराम भाष्कर जेएनपी
1980 लालसा कांग्रेस
1985 भीखाराम कांग्रेस
1989 दयाराम भाष्कर बसपा
1991 पतिराज भाजपा
1993 सामी बसपा
1996 हीरालाल गौतम बसपा
2002 हीरालाल गौतम बसपा
2007 भोला पासवान सपा
2012 आदिल शेख सपा
2017 सुखदेव राजभर बसपा

2012 में सरायमीर बनी दीदारगंज विधानसभा सीट

आजादी के बाद हुए चुनावों में पहले सरायमीर को विधानसभा का दर्जा नहीं प्राप्त था। 1962 में इसे विधानसभा बनाया गया लेकिन फिर दो चुनावों में यह खत्म हो गया। इसके बाद 1974 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर यह सीट अस्तित्व में आई और 2007 तक सरायमीर विधानसभा सीट के नाम से चुनाव संपन्न कराए गए।

लेकिन 2012 में इस सीट का नाम परिवर्तित कर दीदारगंज विधानसभा सीट कर दिया गया। अब तक इस पर दो चुनाव कराए जा चुके हैं। जिसमें एक बार सपा तो एक बार बसपा को जीत हासिल हो चुकी है। इस विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 364668 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 190550 और महिला मतदाताओं की संख्या 174112 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed