फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six people died various accidents in Azamgarh police took dead bodies custody

आजमगढ़ में छह मौत: अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, हादसे में महिला की गई जान; पढ़ें- अन्य दर्दनाक हादसे

Sun, 16 Jun 2024 08:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 08:11 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में विभिन्न हादसों में कुल छह लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक मौत में गर्मी और लू लगने की बात बात कही जा रही है लेकिन उसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Six people died various accidents in Azamgarh police took dead bodies custody
युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहरौला थाना क्षेत्र के चांदनीचौक भोगइचा गांव के पास शनिवार की शाम पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के गौरा हरदो गांव निवासी अरुण कुमार (32) शनिवार को पत्नी और बच्चों के लेने के लिए अहरौला थाना क्षेत्र के कल्होरा गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इस बीच अहरौला थाना के चांदनी चौक भोगइचा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया। 
विज्ञापन


इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले गए। यहां चिकित्सक प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन अरुण जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण तीन बच्चों का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस से उतर कुछ दूर तक चला युवक... सड़क पर गिरा और हो गई मौत

गोरखपुर की तरफ जा रही बस नरईपुर बाजार में खड़ी थी। तभी बस से एक युवक उतरा, वह कुछ दूर तक चलते-चलते गिर पड़ा और उसकी वहीं मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवा भीषण गर्मी में धूप और पसीने से लथपथ था। आशंका जता रहे हैं कि गर्मी से उसकी मौत हुई होगी।

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के बंसी बाजार निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता (40) पुत्र मेवा लाल रविवार को गोरखपुर जाने वाली बस में बैठा था। बस करीब 3.45 बजे नरईपुर के पास खड़ी हुई। तभी प्रमोद कुमार गुप्ता बस से नीचे उतर गया। किसी तरह वह सड़क के किनारे नरईपुर निवासी राजन बरनवाल के घर के पास दुकान पर खड़ा हुआ। कुछ ही समय बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

इसकी सूचना किसी ने पुलिस चौकी लाटघाट को दी। मौके पर चौकी प्रभारी लाटघाट जाफर खान पहुंचे और शव को लेकर जीयनपुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा कि कैसे मौत हुई है।

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार व रविवार को हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी सभाजीत (65) पुत्र स्व. चेतु राम रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे घर से खाना खा कर अपनी दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही गांव के रोड पर पहुंचे ही थे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक को दो पुत्र एक पुत्री है।

वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव निवासी राजकुमार निषाद (24) पुत्र स्व. बलिहारी शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे गोपालगंज से काम करके ट्रैक्टर से घर जा रहा थे। जैसे ही मुखलिसपुर नहर पहुंचा तभी ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टक्कर हो गई। इससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। 

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से रानीपुर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में कानपुर जिला के बर्रा थाना क्षेत्र के आई 229 वन बैंक निवासी ट्रैक्टर चालक मेड़ीलाल शर्मा (55) पुत्र स्व. बजरंगी पानी का टैंकर ट्रैक्टर से बांधकर बिलरियागंज नगर पालिका कार्यालय जा रहे थे। 

वह रात करीब 10:30 बजे बिलरियागंज के मोलनापुर नहर पुलिया के पास पहुंचे ही थे तभी वाहन पुलिया से टकरा गई। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेड़ीलाल के चार पुत्र हैं।

शौच कर लौट रही महिला को पिकअप ने मारा धक्का, मौत

पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी गांव के समीप रविवार की भोर में शौच के लिए निकली महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक कानपुर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर गांव निवासी सीटू (26) पत्नी कमल पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी बाजार में किराये के मकान में रहती थी। वह रविवार की भोर में शौच के लिए घर से निकली थी। लौटते समय पिकअप ने सीटू को धक्का मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीटू का पति फेरी कर सामान बेचता है। सीटू दो बच्चे की मां थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed