फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six criminal gangs registered at district level

Azamgarh News: जिले स्तर पर छह आपराधिक गैंग पंजीकृत

Wed, 31 May 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Six criminal gangs registered at district level
जिले स्तर पर मंगलवार को पुलिस विभाग ने कुल छह गैंग को पंजीकृत किया। जिसमें मुखिया समेत 24 सदस्यों को भी चिह्नित किया गया। इसमें गौवध, हत्या, लूट, डकैती व चोरी के गैंग शामिल हैं। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पहला गैंग दीपक यादव के नाम से पंजीकृत किया गया है। जिसे कोड संख्या डी 162 दिया गया है। यह गैंग हत्या, लूट, डकैती व चोरी जैसे अपराधों को करता है। इस गैंग के सदस्यों के रुप में दीपक राजभर, कुलदीप उर्फ कवलदीप, दिनेश कुमार, आसिफ व अंशिका को चिह्नित किया गया है। दूसरा गैंग मोबीन गैंग के नाम से पंजीकृत हुआ, जिसे डी-163 नंबर दिया गया। यह गैंग गौवध की घटनाओं को कारित करता है। सदस्यों के रूप में हसन अब्बास को चिह्नित किया गया। तीसरा गैंग भुचल्ला उर्फ अमजद खां के नाम से पंजीकृत हुआ, जिसे डी- 164 नंबर दिया गया। यह गैंग भी गौवध में संलिप्त है। इस गैंग के सदस्य के रुप में काजू उर्फ सुभान व संतोष यादव को चिह्नित किया गया। चौथा गैंग आमिर गैंग के रुप में पंजीकृत किया गया, जिसे डी-165 नंबर दिया गया। इस गैंग के सदस्य के रुप में माजिद, मिटू उर्फ फहीम व कय्यूम को चिह्नित किया गया। पांचवां गैंग नूर आलम के नाम से पंजीकृत हुआ। जिसे डी-166 कोड दिया गया। इस गैंग के सदस्यों के रुप में शाल आलम उर्फ लैला, जावेद उर्फ कल्लू व सलाऊ उर्फ सलाउद्दीन को चिह्नित किया गया। छठां गैंग दिलशान के नाम से पंजीकृत हुआ। जिसे डी-167 कोड दिया गय। इस गैंग के सदस्यों के रुप में जुबैर उर्फ जैश, शमशाद, नौशाद व गुड्डू को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed