फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six arrested for robbing a beer shop to celebrate new year

Azamgarh News: नए साल में जश्न के लिए बीयर की दुकान पर की थी लूट, छह गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Six arrested for robbing a beer shop to celebrate new year
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने सोमवार को जाफरपुर में बीयर की दुकान पर हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को मगरावां मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 30 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और दो बाइक भी बरामद किया। उक्त आरोपियों ने सेल्समैन की मदद से लूट को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि उन्हें नए साल में जश्न के लिए पैसे की जरूरत थी। इसी को लेकर लूट किए थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर में स्थित बीयर की दुकान पर सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव निवासी आलोक राजभर उर्फ अभिषेक सेल्स मैन था। उसने कहने पर 12 दिसंबर को बीयर की दुकान के मालिक ने लूट होने का मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी थी। सोमवार को मेंहनगर थाने की पुलिस अपनी टीम के साथ मगरावां मोड़ से विषहम की तरफ जाने वाले रोड पर जांच कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये नगद, पांच मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल, तमंचा, कारतूस और दो बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर निवासी आराेपी सत्यम कुमार ने बताया कि बीयर की दुकान का सेल्समैन आलोक मेरा दोस्त है। उसने कहा कि मेरा मालिक ठीक नहीं है। आज बीयर की बिक्री का पैसा मुझे मारपीट कर उठा ले जाओ। मैं मालिक को लूट की घटना बता दूंगा। आलोक के कहने पर अपने दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंचकर 28 हजार रुपये व दो पेटी बीयर और आलोक का मोबाइल लेकर चले गए।

बीयर को दो हजार रुपये में बेच दिए थे। सोमवार को आलोक ने रुपये का बंटवारा करने के लिए बुलाया था कि पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव निवासी आलोक राजभर उर्फ अभिषेक, अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर के सत्यम कुमार, सौरभ कुमार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतनावे गांव निवासी साहिल राजभर उर्फ शिवम राजभर, अतरौलिया थाना क्षेत्र के पलया करौदी गांव निवासी विजय राजभर व साहिल राजभर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed