फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Siwan's team beat Ballia's team 1-0

सीवान की टीम ने बलिया की टीम को 1-0 से हराया

Tue, 24 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Siwan's team beat Ballia's team 1-0
मुबारकपुर। स्पोर्टिंग क्लब के ग्राउंड पर सोमवार को मोबीन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में पहली बार एक दिवसीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला फुटबाल क्लब सोनाडीह बलिया और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद महिला फुटबाल क्लब सीवान की टीम ने भाग लिया। मैच के संचालन के लिए रेफरी के रूप में लल्लन अंसारी का चयन किया गया। फुटबाल के फाइनल मैच का आनंद लेने के लिए आसपास के क्षेत्रों से आये दर्शकों से स्पोर्टिंग क्लब का ग्राउंड खचाखच भरा हुआ था। मैच शुरुआती दौर से लेकर खेल की समाप्ति तक दोनों टीमों की खिलाड़ी एक दूसरे को पटखनी देने का प्रयास करते रहे लेकिन हाफ टाइम तक किसी टीम को कोई सफलता नहीं मिली। खेल के दूसरे हाफ के 20 वें मिनट में ही डॉ. राजेन्द्र प्रसाद महिला फुटबाल क्लब सीवान टीम की खिलाड़ी नेहा शर्मा ने एक गोल मारकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद खेल के समाप्ति तक कोई गोल नही हुआ।
विज्ञापन

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद महिला फुटबाल क्लब की टीम ने बलिया की टीम को 1-0 से हराकर जीत का परचम लहराया। विजेता टीम के सभी महिला खिलाड़ियों को चौकी प्रभारी राजू कुमार सिंह, वरिष्ठ सभासद अरशद जमाल व मास्टर सेराज अहमद के हाथों रेशमी सूट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक कमेटी के विद्यासागर, फैजान अहमद एडवोकेट, मास्टर सेराज अहमद, इम्तेयाज अहमद, शफ़ीक़ अहमद, मुहम्मद मारूफ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed