फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SIT reached Azamgarh to investigate madrasas, investigation done

मदरसों की जांच करने के लिए आजमगढ़ पहुंची एसआईटी, हुई जांच-पड़ताल

Thu, 09 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
SIT reached Azamgarh to investigate madrasas, investigation done
मदरसों में नियुक्तियों के मामले में सारे नियमों को ताक पर रख दिया गया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से मदरसा संचालकों ने फर्जी तरीके से शिक्षकों की भर्ती कर दी। शासन के निर्देश पर अनुदानित मदरसों की हुई जांच में लगभग एक दर्जन से अधिक अध्यापकों और कर्मचारियों की नियुक्तियों में खामी दिखाई गई थी। शासन से शिकायत की गई तो इसमें एसआईटी जांच बिठा दी गई है। तब से यह जांच चल रही है। इसी को लेकर गुरुवार को एसआईटी की टीम आजमगढ़ में पहुंची। देरशाम तक करीब नौ विद्यालयों में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हालांकि इस बारे में जांच टीम व जिले स्तर के अधिकारी कुछ भी बताने से कतराते रहे। वहीं मदरसा संचालकों में हड़कंप सरीखा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

जुलाई 2017 में शासन के निर्देश पर जनपद में 20 अनुदानित मदरसों की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न मदरसों में मानक समेत अन्य कमियों के साथ एक दर्जन से अधिक शिक्षकों-कर्मचारियों की नियुक्ति को भी अनियमित बताया गया था। मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की गई थी। इसके बाद शासन के निर्देश पर मार्च 2020 में उक्त शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन पर फिर रोक लगा दी गई। इसके साथ ही प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। कुछ दिन बाद जांच ठंडे बस्ते में चला गया। शासन के सख्त निर्देश पर एक बार फिर से मदरसों की जांच शुरू हो गई। गुरुवार को एसआईटी की टीम आजमगढ़ में पहुंची। एसआईटी टीम में शामिल इंस्पेक्टर अनुपम सिंह व संजय सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे। जिसमें स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल थे। इंस्पेक्टर अनुपम सिंह से जब सवाल जवाब किया गया तो वह कुछ भी बताने से कतराती रही। बस उनका एक ही जवाब था कि हमे उच्चाधिकारियों की ओर से आजमगढ़ जिले के 20 मदरसों की सूची मिली है। हम उसी सूची के आधार पर मदरसों का सत्यापन कर रहे हैं। हम अब तक आठ मदरसों का सत्यापन कर चुके है। नौवां जीयनपुर के चुनुगपार मदरसा में पहुंचे है। इस अवसर पर एसआईटी की टीम के साथ ही चुनुगपार मदरसा के प्राचार्य रियासत हुसैन सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed