फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SIR: Sadar has the highest number of outside voters and Sagdi has the lowest number of outside voters

एसआईआर : सदर में सबसे अधिक तो सगड़ी में कम बाहरी मतदाता मिले

Mon, 08 Dec 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
SIR: Sadar has the highest number of outside voters and Sagdi has the lowest number of outside voters
आजमगढ़। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा कर प्रशासन मैपिंग में जुटा है। एक माह तक चली एसआईआर प्रक्रिया में सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक तो सगड़ी विधानसभा में सबसे कम बाहरी मतदाता मिले। सदर में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कटेगा।
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया को चार नवंबर से शुरू होकर चार दिसंबर तक पूरा करना था। इधर चुनाव आयोग ने इसकी तिथि को बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया है। उधर जिला प्रशासन ने अंतिम तिथि के चार दिन पहले ही सभी गणना प्रपत्रों को डिजिटाइजेशन करने का कार्य 100 फीसदी पूरा कर लिया। चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर के तहत मतदाता सूची को वेरिफाई, सही और अपडेट किया जा रहा है। इसमें मतदाता सूची सहित मतदाताओं की जांच हो रही है। घर-घर जाकर बीएलओ मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इसके लिए जिले में कुल 3869 बूथों पर बीएलओ की जंबो टीम लगाई गई।
विज्ञापन

इसके लिए 392 सुपरवाइजर को भी लगाया गया है। घर-घर मतदाताओं से 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया। इसमें एक-एक मतदाताओं की पूरी जानकारी जुटाई गई। इसमें सदर विधानसभा में सबसे अधिक बोगस मतदाता निकलकर सामने आए। तो वहीं सगड़ी विधानसभा में सबसे कम ऐसे मतदाता रहे। सगड़ी विस क्षेत्र में 22 हजार मतदाता दूसरी जगह चले गए और 4166 मतदाता डुब्लीकेट मिले हैं। इसके अलावा 9154 मृतक और 9869 मौके पर नहीं मिले। वहीं सदर विस क्षेत्र में 28 हजार ऐसे मतदाता मिले जो दूसरे जगह चले गए हैं। 8660 डुब्लीकेट और मृतक में 10113, इसके अलावा 37114 मौके पर नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदर में 16669 ने नहीं भरा फार्म
सदर विधानसभा के 16669 मतदाता ऐसे रहे जिन्होंने एसआईआर फार्म भरने की जहमत नहीं उठाई। इन मतदाताओं के यहां बार-बार बीएलओ गए पर इन्होंने एसआईआर का फार्म ही नहीं भरना उचित समझा। अब ऐसे लोगों का नाम सूची से काटकर हटा दिया जाएगा।
सदर के चार बूथों पर सबसे अधिक मिली गड़बड़ी
एक महीने तक चली एसआईआर प्रक्रिया में सदर विधानसभा के चार बूथों पर सबसे अधिक गड़बड़ी मिली। इसमें डीएवी, सिधारी, हाइडिल और जाफरपुर बूथ पर एसआईआर प्रक्रिया में सबसे अधिक बोगस मतदाता पाए गए।
हजारों मतदाताओं की नहीं हो पा रही मैपिंग, जारी होगा नोटिस
एसआईआर में 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं का मिलान किया गया। इसमें हजारों की संख्या में महिलाओं का नाम तो मिला पर उनकी मैपिंग ही नहीं हो पा रही है। अब ऐसे मतदाताओं को जिला प्रशासन नोटिस जारी करने की तैयारी में जुटा है। जल्द ही बूथवार ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी होगी।

जिले में एसआईआर का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें मिले मृतक, बाहरी आदि ऐसे अपात्र लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा जाएगा। साथ ही नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी की जाएगी।- राहुल विश्वकर्मा, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed