फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Silk and brocade worth lakhs turned into ashes in no time

Azamgarh News: देखते-देखते राख हो गए लाखों के रेशम व जरी

Sun, 05 Nov 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Silk and brocade worth lakhs turned into ashes in no time
अमिलो। मुबारकपुर कस्बा के पुरानी बस्ती मुहल्ला स्थित एक ट्रांसपोर्टर गोदाम के बाहर उतरे रेशमी साड़ी से संबंधित रेशम और जरी आदि सामानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोगों को जानकारी होती और आग बुझाई जाती तब तक गट्ठर में रखा ढाई लाख का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती मुहल्ले में एक ट्रांसपोर्टर का माल गोदाम है। शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे एक ट्रांसपोर्ट वाहन रेशमी साड़ी व उसे बनाने में प्रयोग होने वाले सामानों का गट्ठर उतारा। माल उतारे जाने के समय गोदाम संचालक शाहिद अख्तर मौजूद थे। सामानों का गट्ठर उतर जाने के बाद शाहिद नाश्ता करने चला गया। इस बीच अज्ञात कारणों से सामानों के गट्ठर में आग लग गई। लोगों ने गट्ठर से धुंआ उठते देख आग बुझाने की कवायद में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लगभग ढाई लाख का माल जल कर खाक हो गया। शाहिद ने बताया कि उसके माल गोदाम से रेशमी साड़ी व उसे बनाने में लगने वाले जरी व रेशम आदि सामान बाहर भेजे व मंगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed