फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sidhari overbridge and Harbanshpur bridge dedicated to the public, Deputy CM inaugurated through video conferencing

जनता को समर्पित हुआ सिधारी ओवरब्रिज और हरबंशपुर पुल, डिप्टी सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया लोकार्पण

Tue, 30 Jun 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sidhari overbridge and Harbanshpur bridge dedicated to the public, Deputy CM inaugurated through video conferencing
आजमगढ़। जनपद में महीनों पहले तैयार हो चुके सिधारी रेलवे ओवरब्रिज और हरबंशपुर स्थित पुल का मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस कार्य पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनपदवासियों की ओर से डिप्टी सीएम को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

जनपद में काफी दिनों से सिधारी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज और जर्जर हो चुके पुराने शाही पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी। सपा सरकार में दोनों के निर्माण की स्वीकृत प्रदान करते हुए धन जारी किया गया। जिससे दोनों का निर्माण शुरू हुआ और सरकार बदलने के बाद योगी सरकार ने शेष धनराशि को जारी कर पुल का निर्माण पूरा कराया। जिसमें 30 करोड़ 35 लाख 72 हजार रुपये की लागत से सिधारी ओवर ब्रिज और नौ करोड़ चार लाख 11 रुपये की लागत से हरबंशपुर स्थित पुराने शाही पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण हुआ। पुल के बनने के बाद लोकार्पण होने से पहले ही लोगों ने इस पर आवागमन शुरू कर दिया था। मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन दोनों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम स्थल पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह ने कहा कि हमारे उप्र के उप मुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आजमगढ़ के विकास में गति देने के लिए दो पुलों का लोकार्पण किया गया है। इसके लिए हम उन्हें जनपदवासियों की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश मिश्र, जिला महामंत्री नागेंद्र पटेल एवं पवन सिंह मुन्ना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा योगेंद्र सिंह, आई टी संयोजक अभिनव श्रीवास्तव, विजय पटेल, रामप्रताप सिंह मोनू, जीत बहादुर सिंह, राजीव शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed