फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shriram pledged leaved Rajpat

वचन के लिए श्रीराम ने त्यागा राजपाठ

Tue, 14 Jul 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 14 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shriram pledged leaved Rajpat
ब्लाक के चिश्तीपुर के कौलेश्वर धाम (कैलीस्थान) पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीरामकथा के छठवें दिन मंगलवार को भक्तों ने श्रीराम वनवास की कथा का रसपान किया। मथुरा से पधारे अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि वचनों की रक्षा के लिए श्रीराम ने राजपाठ त्याग दिया।
विज्ञापन


कहा कि भगवान श्रीराम ने अपनु कुल की मर्यादा को ध्यान में रखकर और अपने पिता के वचन को बचाने के लिए प्रसन्न होकर सारा राजापाठ त्याग कर वन चले गए। इससे हमें सीख लेनी चाहिए कि हमें स्वयं की चिंता न करते हुए यदि जरुरत पड़े तो अपने परिवार, समाज और देश के लिए सबकुछ त्याग देना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के बुजुर्गो को राजा दशरथ से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्हें अपने वारिस को सारी जिम्मेदारी देकर स्वयं भगवान के सुमिरन में लगना चाहिए।
विज्ञापन


अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि सभी को प्रसन्न रहने की प्रेरणा भगवान श्रीराम से लेनी चाहिए। कौशिल्या के ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटे को वनवास होने के बाद भी उन्हें अपने पति के वचन याद रहें। जब भगवान राम वनवास के लिए निकलते हैं तो भरत सहित सभी अयोध्यावासी उनके पीछे निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य यजमान अजय कुमार कसौधन, नगर पंचायत अतरौलिया की अध्यक्ष सावित्री देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, द्वारिका प्रसाद जायसवाल, शंभू दयाल गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, जितेंद्र सोनी, हीरालाल वर्मा, छांगुर प्रसाद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed