फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   shreya tiwari death case azamgarh School administration difficulties will increase

Azamgarh: 11वीं की छात्रा की मौत मामले में बढ़ेंगी स्कूल प्रशासन की मुश्किलें! डीएम को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

Fri, 25 Aug 2023 10:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Aug 2023 10:42 PM IST
सार

आजमगढ़ के चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज में 31 जुलाई को 11वीं की छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। सामाजिक संगठनों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी। इस पर डीएम ने चार सदस्यीय टीम गठित की थी।

विज्ञापन
shreya tiwari death case azamgarh School administration  difficulties will increase
स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी 11वीं छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में बीते 31 जुलाई को तीसरी मंजिल से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत हो गई थी। इस मामले में आजमगढ़ डीएम के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय टीम ने हरबंशपुर स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज की जांच पूरी कर डीएम को रिपोर्ट सौंप दी। जांच रिपोर्ट के अनुसार, विद्यालय को मान्यता सिर्फ कक्षा 8 तक की है, लेकिन यहां 12वीं तक की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। डीएम ने डीआईओएस से जानकारी मांगी है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज में 31 जुलाई को 11वीं की छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। सामाजिक संगठनों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी। इस पर डीएम ने चार सदस्यीय टीम गठित की थी। इसमें डीआईओएस मनोज मिश्र, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी वर्षा, पीडब्लयूडी विभाग के जेई व एक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शामिल रहे।
विज्ञापन


जांच के लिए टीम ने स्कूल प्रबंधन से मान्यता समेत अन्य कागजात मांगे थे लेकिन मिला नहीं। टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग से भी मान्यता की फाइल मांगी थी। जांच में यह सामने आया कि विद्यालय को सिर्फ कक्षा आठ तक की मान्यता है। अनाधिकृत तरीके से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जांच टीम ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है। जांच में विद्यालय की कक्षा 8  तक की मान्यता की बात सामने आई है। प्रबंधन अनाधिकृत तरीके से 12वीं तक कक्षाएं चला रहा था। डीएम को रिपोर्ट सौंपी गई थी। उन्होंने जानकारी मांगी है कि विद्यालय के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा सकती है। जल्द ही जानकारी उन्हें दी जाएगी। इसके बाद की कार्रवाई उनके स्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed