फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shreya Kasera did district top in 12th

Azamgarh News: 12वीं में श्रेया कसेरा ने किया जिला टॉप

Sat, 13 May 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shreya Kasera did district top in 12th
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए। 12वीं में जीडी ग्लोबल स्कूल करतालपुर की छात्रा श्रेया कसेरा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। जबकि सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर की छात्रा सुप्रिया यादव 97.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर तो चिल्ड्रेन स्कूल के छात्र ने 97.41 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे जारी किए तो वहीं दोपहर बाद 10वीं के परिणाम भी घोषित कर दिए। 12वीं में आजमगढ़ के 14 छात्र-छात्राओं ने जिला टॉपटेन की सूची में जगह बनाई। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों व शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर की। इस बार इंटरमीडिएट में बालिकाओं का कब्जा रहा। वहीं बालक वर्ग काफी पीछे रहा। परिणाम आते ही सफल छात्र खुशी से चहक उठे। जबकि जिन विद्यालयों के छात्र सफल हुए वहां भी खुशी का माहौल रहा। प्रबंधक की ओर से उन बच्चों को मुंह मीठा कराया गया ताे वहीं अभिभावकों ने भी बच्चो को उनकी सफलता पर बधाई दी। जबकि परिजनों के साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों की ओर से भी बधाई संदेश व्हाट्स एप पर आते रहे। रिजल्ट घोषित होने की सूचना पर छात्र-छात्राओ ने जहां एप के जरिए अपने रिजल्ट देखे तो वहीं कुछ साइबर कैफे जाकर इसकी तस्दीक करते रहे। वहीं कुछ स्कूलों में भी लोगों ने नेट पर अपने परीक्षाफल देखे और सफलता पर झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed