आजमगढ़।शासन के निर्देशानुसार बुधवार से जनपद के 68 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो गया। निरीक्षण को लेकर निकले डीएम ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और बृहस्पतिवार से खरीद शुरू न होने पर तीनों के निलंबन का निर्देश दिया। जनपद में पहले दिन कुल 399 कुंतल गेहूं की खरीद की गई।
गेहूं खरीद का जायजा लेने निकले डीएम एनपी सिंह द्वारा पीसीएफ के गेहूॅ क्रय केंद्र आंखापुर मंझरिया तथा मंदुरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त गेहूं क्रय केंद्रों पर बैनर नहीं लगा पाया गया तथा उक्त क्रय केंद्रों पर अभी तक गेहॅू की खरीद शुरू नहीं हुई थी। इस पर उन्होंने एआर कोआपरेटिव, जिला प्रबंधक पीसीएफ व क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि उक्त क्रय केंद्रों पर बृहस्पतिवार से गेहूं खरीद शुरू नहीं होती है तो उक्त अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति की जाएगी। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार सरायमीर गेहूं क्रय केंद्र पर 40 कुंतल गेहूं की खरीद हुई। विपणन केंद्र सरायमीर के एएमओ शानुल्लाह ने बताया कि आज 15 अप्रैल को गेहूं की खरीदारी का कार्य शुरू हो गया है। लईक अहमद प्रधान शेरवां 40 कुंतल गेंहू ले कर आए है। गेहूं क्रय केंद्र पर 5000 बोरा उपलब्ध है। कांटा ,पंखा, किसानों के लिए पानी पीने की व्यवस्था, बैठने व सैनिटाइजर की व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं केंद्र पर उपलब्ध हैं।लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार हरैया ब्लॉक मुख्यालय पर गेहू क्रय केन्द्र खोला गया। क्रय केंद्र प्रभारी एसएमआई रत्न कृष्णम ने बताया कि सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए किसानों को ऑनलाइन टोकन देने की व्यवस्था की गई है।जिससे सोसल डिस्टेंसिंग बनी रहे। मोबाइल पर सूचना पहुंच जाएगी और किसान के खाते में पैसा पहुंच जाएगा। केंद्र पर झरना, पंखा, इलेक्ट्रानिक मशीन0 बोरी की व्यवस्था कर ली गई है। वहीं बालनरायन मंझरिया और मऊ कुतुबपुर क्रय केंद्र में ताला बंद मिला।