फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shops getting decorated in non-vending zone, getting jammed

Azamgarh News: नॉन वेंडिंग जोन में सज रही दुकानें, लग रहा जाम

Tue, 14 Mar 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shops getting decorated in non-vending zone, getting jammed
प्रशासन की ओर से घोषित वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन बेमतलब साबित हो रहे हैं। जहां तयशुदा वेंडिंग जोन मे इक्का दुक्का दुकानें ही लगी हैं तो वहीं नॉन वेंडिंग जोन में दुकानदार पटरियों पर कब्जा कर दुकान सजाए हैं। ऐसे में बनाए गए वेंडिंग जोन का दुकानदार लाभ नहीं उठा रहे। दूसरी तरफ सड़क की पटरियों पर लगाई गई दुकानों से जाम लग रहा है। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे जगह-जगह सजी दुकानों को हटाकर सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में प्रशासन ने वेंडिंग और नॉन वेंडिंग जोन तय किए। लेकिन उसका कड़ाई से पालन नहीं कराया। जिला प्रशासन की ओर से नरौली पुल चौराहा से लेकर गिरिजाघर तिराहा तक, दीवानी गेट से डाक बंगला तक नॉन वेंडिंग जोन चिह्नित कर बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं गिरिजा घर से ठंडी सड़क मार्ग पर वेंडिंग जोन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने रास्ते पर नाइट वेंडिंग जोन निर्धारित कर बोर्ड लगाए गए हैं। जहां नो वेंडिंग जोन का बोर्ड लगा है वहां पर दुकानदारों की भरमार है। लेकिन जहां पर वेंडिंग जोन का बोर्ड लगा है वहां पर दुकानों का अता-पता नहीं है। दीवानी कचहरी के पास इसे लेकर जाम की स्थिति बनी है। कारण कि यहां पटरियों पर दुकानें सजी हैं। नरौली पुल से लेकर गिरिजाघर चौराहा तक भी दुकानें लग रही हैं। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोग रोजाना जाम से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

एक हफ्ते पूर्व नगरपालिका ने दीवानी क्षेत्र के नो वेंडिंग जोन से दुकानों को हटाया था लेकिन हटाने के दूसरे दिन से ही वहां पर फिर से दुकानें सज गईं। लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं चलाया गया अभियान एक दिन चलने के बाद ठप हो गया।एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि पटरी दुकानदारों को नॉन वेंडिंग जोन से हटाने का कार्य शुरू किया गया था लेकिन होली के कारण अभियान रुक गया। अब इसमें तेजी लाई जाएगी और दुकानदारों को वेंडिंग जोन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed