फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shopping for sweet sweets, Laddu, Sonpapadi and Dry Fruit saw demand

जमकर हुई मिठाइयों की खरीदारी, लड्डू, सोनपापड़ी और ड्राई फ्रूट की रही ज्यादा मांग

Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Shopping for sweet sweets, Laddu, Sonpapadi and Dry Fruit saw demand
आजमगढ़। दीपावली पर मिठाइयों का अपना एक अलग महत्व है। पूजन के साथ ही एक दूसरे को उपहार के रूप में मिठाई भेंट की जाती है। शनिवार को दीपावली पर मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। पूजन के लिए लड्डू के अलावा सोनपापड़ी, ड्राई फ्रूट व काजू बर्फी की सर्वाधिक डिमांड देखने को मिली। छोटी से लेकर बड़ी दुकानों पर मिठाई की खरीद के लिए लोगों का रेला उमड़ा रहा।
विज्ञापन

मिठाइयों के दामों पर भी महंगाई का असर देखने को मिला। पिछले वर्ष की अपेक्षा मिठाइयां कुछ महंगी हुई लेकिन महंगाई पर आस्था भारी नजर आयी। सर्वाधिक बिक्री लड्डू की हुई जो 140 से 400 प्रति किग्रा उपलब्ध थी। वहीं सोनपापड़ी भी 180 से 240 रुपये प्रति किलो मिल रही थी। काजू की बर्जी 650 से 700 रुपए किलो, मेवा के लड्डू 820 रुपये व सामान्य मिठाई 250 से 1100 रुपये किलो बिकी। वहीं ड्राई फ्रूट 400 रुपये से लेकर 2000 रुपये पैकेट में उपलब्ध थे।
विज्ञापन

मुख्य चौक स्थित मदन मिष्ठान भंडार, पुरानी कोतवाली स्थित महावीर मिष्ठान भंडार, वेस्ली मार्केट स्थित प्रयाग स्वीट्स, रैदोपुर स्थित राजश्री आदि प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानों पर दिन भर भारी भीड़ नजर आई। स्थानीय लोगों के साथ ही ग्रामीणांचल से आकर भी लोगों ने इन दुकानों से मिठाइयों की खरीद की। कई ग्राहक तो ऐसे भी थे जो उपहार स्वरूप बांटने के लिए भारी मात्रा में मिठाइयों की खरीद किए। दीपावली पर मिठाई का कारोबार भी 40 लाख से अधिक का होने की संभावना मिठाई कारोबारी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed