{"_id":"c978cd3f3d4c60e1e308dc47e8801941","slug":"shopkeeper-in-broad-daylight-robbed-of-50-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े दूकानदार से 50 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े दूकानदार से 50 हजार की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार में हौसला बुलंद बदमाशों ने रविवार शाम तीन बजे एक दूकान में घुसकर तमंचे से दुकानदार को घायल कर 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश लोगों के शोरगुल के बीच आराम से फरार हो गए। मामले में तहरीर दी गई है।
शाहपुर बाजार में गग्गा उर्फ ठाकुर चौरसिया की किराने की दूकान है। रविवार शाम वह दूकान में बैठे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश दूकान पर पहुंचे। दूकान में घुसते ही तमंचा निकाल लिया और ठाकुर के साथ ही उसके भतीजे जितेंद्र को तमंचे के बट से मारकर घायल कर दिया।
इसके बाद बदमाशों ने काउंटर में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। जब बदमाश बाहर हुए तो दूकानदार ठाकुर ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक बाजार के लोग जुटते, बदमाश बाइक से फरार हो गए। ठाकुर ने थाने में तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जगह-जगह चेकिंग शुरू की लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके।