{"_id":"5d7d25068ebc3e016843142a","slug":"shopkeeper-arrested-by-changing-atm-card-azamgarh-news-vns48378646","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर शापिंग करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम द्वारा ठगी के गिरफ्तार आरोप के बारे में जनकारी देते एसपी त्रिवेणी सिंह।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर ऑनलाइन शापिंग करने वाले गिरोह के एक सदस्य को कंधरापुर थाने की पुलिस ने शनिवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर गांव से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके घर से वोल्टास कंपनी का नया एसी, लुमिनस कंपनी की12 बोल्ट की बैट्री बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना मऊ जिले का रहने वाला पुलिस का बर्खास्त सिपाही है।
विज्ञापन
एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार यादव पुत्र स्व. गिरीशचंद्र है। वह जीयनपुर कोतवाली के मानीकपुर गांव का निवासी है। एसपी के मुताबिक कंधरापुर गांव निवासी श्यामप्यारे ने 13 सितंबर को थाने में सूचना दी कि उसका बेटा अमित कुमार 17 अगस्त को एटीएम लेकर कंधरापुर बाजार से पैसा निकालने गया था। वहां पर मौजूद एक युवक ने अमित का एटीएम कार्ड बदल लिया 3.30 लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर देवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मानीकपुर गांव निवासी अमित यादव के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद किया गया समान आनलाइन खरीदा गया था। उसने बताया कि गिरोह का सरगना मऊ जिले के हलधरपुर थाने के समरुआ चकरा गांव निवासी राकेश यादव है। वह पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। एसपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य एटीएम के पास खड़े रहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति रुपये निकालने पहुंचता तो मशीन के बाएं तरफ की बटन दबाकर हैंग कर देते हैं। बाद में स्वयं देखने के बहाने संबंधित का कार्ड लेकर बदलकर फरार हो जाते हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया। फरार राकेश की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।