फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shooter who killed former chief injured in encounter, two others arrested

Azamgarh News: पूर्व प्रधान की हत्या करने वाला शूटर मुठभेड़ में घायल, दो अन्य गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 11:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
Shooter who killed former chief injured in encounter, two others arrested
बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान की हत्या करने वाला शूटर सोमवार की भोर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। घायल शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दो अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान रणविजय यादव 50 की आठ फरवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 13 फरवरी को नामजद महेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, फुर्ती लाल यादव, सुरेश यादव, रामगनी यादव, छोटे लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। वीरेंद्र यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया। विवेचना के दौरान बतौर शूटर दीपचंद उर्फ दीपू निषाद निवासी गहजी थाना अहरौला, हरेंद्र यादव निवासी ओरिल गढ़वा थाना पवई व संजय यादव निवासी खानजहांपुर थाना कोतवाली फूलपुर का नाम प्रकाश में आया। बरदह थाना पुलिस शूटरों की तलाश में जुटी थी। सोमवार की भोर में बरदह पुलिस बरौना बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कमालपुर की तरफ से कुछ बदमाश बाइक से बरौना की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस कोदहरा चौराहे पर घेराबंदी कर बदमाशाें के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर में एक बाइक पर तीन सवार आते दिखे। पुलिस को देखते ही वे बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किए लेकिन अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। पुलिस ने घेराबंदी कर हरेंद्र यादव व संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी। उसकी पहचान दीपचंद उर्फ दीपू निषाद के रूप में की गई। उसे तत्काल अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस ने बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed