आजमगढ़: एसपी की सीयूजी मोबाइल को हैक कर थानेदार को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, ऐसे पता चला सच
एसपी के सीयूजी नंबर से कॉल पर एसओ भी हड़बड़ा गए और जी सर कह कर फोन रख दिया। लेकिन थानेदार को एसपी के सीयूजी से आए कॉल पर कुछ शक हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थानेदार ने एक गाड़ी क्या पकड़ ली उसे वर्दी उतरवाने की धमकी तक मिल गई। हद तो तब हो गई जब यह धमकी एसपी के सीयूजी मोबाइल नंबर से दी गई। थानेदार को आवाज सुन शंका हुई तो उन्होंने एसपी के प्राइवेट नंबर पर बात की। पता चला कि एसपी ने फोन ही नहीं किया था।
मामला आजमगढ़ के अहरौला थाने का है। थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होने शुक्रवार को एक क्रेटा गाड़ी पकड़ी थी और उसे थाने में खड़ा कराया था। उसे छुड़ाने के लिए शुक्रवार से शनिवार शाम तक कई कॉल आए।
थानेदार पर बन रहा था तरह-तरह से दबाव
कॉल करने वाले का नाम अमित मोहन तिवारी निवासी करनपुर थाना अहरौला है। गाड़ी छोड़ने को लेकर वह थानेदार पर तरह-तरह से दबाव बना रहा था। यहां तक कि वर्दी उतरवाने की भी धमकी दे दी। शनिवार शाम थानेदार के नंबर पर एसपी के सीयूजी मोबाइल नंबर से फोन आया और कहा गया कि कोई क्रेटा गाड़ी पकड़े हो, उसे तत्काल छोड़ दो।
पुलिस कप्तान के नंबर से कॉल पर एसओ भी हड़बड़ा गए और जी सर कह कर फोन रख दिया। लेकिन थानेदार को एसपी के सीयूजी से आए कॉल पर कुछ शक हुआ। जिस पर उन्होंने कुछ ही देर बाद एसपी के प्राइवेट नंबर पर कॉल किया और गाड़ी छोड़ने के लिए फोन करने की बात के बाबत पूछा। जिस पर एसपी ने इंकार किया।
उन्हीं के सीयूजी मोबाइल नंबर से कॉल आने के बात की जानकारी पर एसपी ने एसओ को तत्काल मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिस पर एसओ संजय कुमार सिंह ने करनपुर निवासी अमित मोहन तिवारी समेत कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पढ़ेंः लेखपाल दंपती हत्याकांड: नौकरी के लिए बहू ने प्रेमी के साथ की हत्या, ससुर की नौकरी पति को मिलने बाद उसकी भी हत्या का था प्लान