फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sho got angry and beaten after seeing azamgarh mp dinesh lal yadav Nirhua letter pad

Azamgarh: सांसद निरहुआ का लेटर पैड देखते ही भड़क उठे थानेदार, थाने में बंद कर दम भर पीटा!

Sat, 15 Apr 2023 04:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Apr 2023 04:11 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाने के एसओ पर एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाया है। शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित ने बताया कि वह आजमगढ़ सांसद के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचा था। 

विज्ञापन
Sho got angry and beaten after seeing azamgarh mp dinesh lal yadav Nirhua letter pad
एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाने के एसओ पर एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाया है। एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित ने बताया कि वह आजमगढ़ सांसद के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचा था। सांसद ने उसकी समस्या को अपने लेटर पैड पर लिखवा कर दिया और कहा कि जाओ एसओ को दे दो। वे समस्या का समाधान करा देंगे। लेकिन हुआ इसका उलटा।

विज्ञापन


सांसद के पत्र को देख कर एसओ भड़क उठे और थाने में बंद कर जम कर पिटाई कर दी। उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। तमौली गांव निवासी विनोद गौतम रास्ते के विवाद के समाधान के लिए आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ से मिला था। सांसद के प्रतिनिध ने उसकी शिकायत को अपने लेटर पैड पर लिखवाया।
विज्ञापन


विनोद को देते हुए कहा कि जाओ इसे एसओ को दे देना, तुम्हारी समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके बाद विनोद सांसद का पत्र लेकर रानी की सराय थाने पर पहुंचा। आरोप है कि सांसद का पत्र देखते ही एसओ रानी की सराय भड़क उठे। विनोद ने आरोप लगाया कि उसे थाने में बंद कर जम कर पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पुलिस की पूछताछ में टूटा समर सिंह, आकांक्षा दुबे के साथ रिश्ते के खोले राज, बताया- कब हुए अलग

पीड़ित का आरोप है कि एसओ की पिटाई से उसके कान में कुछ दिक्कत आ गई है। शनिवार को पीड़ित शिकायती पत्र के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। पत्रक सौंप कर एसओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित का यह भी आरोप है कि एसओ ने मारने-पीटने के बाद उसका व उसकी पत्नी का 151 में चालान भी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed