फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samar Singh broke in police interrogation open secrets of relationship with Akanksha Dubey

Akanksha Dubey: पुलिस की पूछताछ में टूटा समर सिंह, आकांक्षा दुबे के साथ रिश्ते के खोले राज, बताया- कब हुए अलग

Sat, 15 Apr 2023 03:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Apr 2023 03:48 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह बीते गुरुवार से पुलिस कस्टडी रिमांड पर है। पुलिस की पूछताछ में समर टूट गया है। उसने आकांक्षा दुबे के साथ अपने रिश्ते का सच पुलिस को बताया। 

विज्ञापन
Samar Singh broke in police interrogation open secrets of relationship with Akanksha Dubey
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है। दूसरे दिन शुक्रवार को समर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और आकांक्षा लगभग 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब रहे। बीते तीन-चार महीने से दोनों एक दूसरे से दूर हो गए थे। इसके बाद कामकाज के सिलसिले में ही औपचारिक बातचीत होती थी।

विज्ञापन


सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। समर बीते गुरुवार से पुलिस कस्टडी रिमांड पर है और संजय जिला जेल में है।

विज्ञापन

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

पुलिस की पूछताछ में दूसरे दिन समर सिंह ने बताया कि उसकी और आकांक्षा की पहली मुलाकात जौनपुर में जनवरी 2021 में हुई थी। आकांक्षा ने उसके साथ भोजपुरी म्यूजिक एलबम में काम करने की इच्छा जताई तो वह तैयार हो गया। दोनों ने तकरीबन 23 म्यूजिक एलबम में साथ काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे के साथ लिव इन रिलेशन से रिश्तों में दूरी तक...समर सिंह से पुलिस ने पूछे ये 25 सवाल

भोजपुरी इंडस्ट्री में छा जाना चाहती थी आकांक्षा

समर ने कहा कि आकांक्षा एक महत्वाकांक्षी युवती थी। तेजी से भोजपुरी इंडस्ट्री में छा जाना चाहती थी। आकांक्षा से लेनदेन और बकाया के विवाद के सवाल पर समर ने कहा कि जो भी काम उन्होंने हमारे साथ किया, उसका समय से भुगतान कर दिया गया था। एकाध-दो बेहद छोटे भुगतान बाकी थे और उनका भुगतान भी नियमानुसार हो जाता।
ये भी पढ़ें: नारस पर PM Modi का ट्वीट वायरल: यूजर ने लिखा- काशी जाने के ये हैं दस कारण, पीएम ने दिया ये जवाब

समर सिंह बोला- मैं बेकसूर हूं

Samar Singh broke in police interrogation open secrets of relationship with Akanksha Dubey
भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
समर सिंह ने पुलिस से कहा कि उसकी ओर से मानसिक या मौखिक रूप से कभी कोई ऐसी बात नहीं की गई, जिससे कि आकांक्षा को ठेस पहुंचती। फिलहाल, समर सिंह से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसे 17 अप्रैल की शाम जिला जेल में दाखिल किया जाएगा।

मुंबई रहने वाली आकांक्षा की सहेली को पुलिस ने किया तलब

Samar Singh broke in police interrogation open secrets of relationship with Akanksha Dubey
आकांक्षा दुबे - फोटो : social media

मुंबई में रहने वाली आकांक्षा दुबे की एक सहेली को सारनाथ थाने की पुलिस ने नोटिस भेज कर तलब किया है। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने बीते 12 अप्रैल को सारनाथ थाने की पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुंबई में रहने वाली अपनी बेटी की सहेली से पूछताछ करने का अनुरोध किया था।
ये भी पढ़ें: घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने पर प्रेमिका के घर में घुसा शादीशुदा प्रेमी, आत्मदाह करने की कोशिश

मधु दुबे का आरोप है कि उनकी बेटी की सहेली ने जल्दबाजी में शव की अंत्येष्टि कराई थी। अंत्येष्टि के समय बेटी का मोबाइल भी उसके पास था। इस दौरान जो भी रिश्तेदार कॉल कर रहे थे, उनका फोन वह नहीं रिसीव कर रही थी। मोबाइल का पूरा डेटा भी हटा दिया गया था, इसलिए आकांक्षा की मौत के मामले में उसकी सहेली से पूछताछ किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed