फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivpal Yadav said for non-BJP government became alliance anyone

आजमगढ़ में शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- पूंजीपतियों के इशारे पर बनाए गए कृषि कानून

Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav said for non-BJP government became alliance anyone
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

बलिया से लखनऊ जाते समय पर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव मंगलवार रात अतरौलिया स्थित प्रसपा के जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव के आवास पर रुके। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि कानून पूंजीपतियों के इशारे पर बनाए गए हैं और किसानों के खिलाफ हैं। इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। पार्टी के सपा में विलय की चर्चाओं को अफवाह बताते हुए कहा कि  गठबंधन का विकल्प खुला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांट्रैक्ट फार्मिंग का कानून पूंजीपतियों के हित में है। सरकार खेती की जमीन उद्योगपतियों को देना चाहती है। इससे किसान मजदूर बनकर रह जाएंगे।  किसान नेताओं ने राजनीतिक पार्टियों को मना किया है। अगर मना नहीं किया होता तो हम भी उनके मंच पर होते। हम किसानों के साथ हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुत सारे मुद्दे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, किसानों की आय दोगनी कर देंगे, दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देंगे लेकिन कुछ कर नहीं पाए। भ्रष्टाचार दस गुना बढ़ गया है। कहा कि चुनाव गैर भाजपावाद पर ही लड़ा जाएगा। धर्मनिरपेक्ष दलों व समान विचार वाली पार्टियों को एकजुट करके ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed