फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivansh and Akanksha top

शिवांश और आकांक्षा रहे अव्वल

Sat, 24 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shivansh and Akanksha top
आजमगढ़। काउंसिल फार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेर्ट एग्जामिनेशन की आईसीएसई और आईएससी बोर्ड द्वारा शनिवार को परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गई। घोषित परीक्षा परिणामों में आईसीएससी में शिवांश मिश्रा और आकांक्षा अव्वल रहे। वहीं आईसीएसई में अंकिता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शनिवार को घोषित परीक्षा परिणामों में नगर में आईसीएसई और आईएससी बोर्ड से संचालित चिल्ड्रेन कॉलेज और ज्योति निकेतन स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। आईसीएससी की कक्षा 12 की परीक्षा में चिल्ड्रेन कालेज में कुल 72 छात्र शामिल हुए। जिसमें शिवांश मिश्रा और आकांक्षा ने 99.75 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया। अभिलाषा गौतम और प्रभात जायसवाल ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं आईसीएसई कक्षा 10 में 81 छात्र शामिल रहे। जिसमें 97 प्रतिशत अंकों के साथ अंकिता ने पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं आदित्य राय ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। नगर के अटलस पोखरा क्षेत्र स्थित ज्योति निकेतन स्कूल का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं के विज्ञान वर्ग में आस्था सिंह ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। जबकि 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ अभिषेक सिंह ने द्वितीय और 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ इंशा खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंटर वाणिज्य वर्ग में 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ श्रुति तुलस्यान ने प्रथम, 90 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और 80.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं आईसीएसई कक्षा 10 में सुधांशु मिश्र ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। 93.5 प्रतिशत अंकों के साथ मरियम, प्रांजल राय, अंशुमान सिंह ने द्वितीय और 93.17 प्रतिशत अंकों के साथ सृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed