फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shiva statue damaged by chaotic elements, angry people reached Tahrir in azamgarh

आजमगढ़ः अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की शिव प्रतिमा, आक्रोशित लोगों ने चौकी पर पहुंच कर दी तहरीर

Tue, 20 Apr 2021 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Apr 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Shiva statue damaged by chaotic elements, angry people reached Tahrir in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया, कांखभार गांव में हंसराज बाबा की कुटी पर शिव मंदिर है। शिव मंदिर में लगी भगवान शिव की मूर्ति को रविवार की रात अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। लेकिन सोमवार को चुनाव के कारण किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोशित लोग महुला चौकी पहुंचे और तहरीर दी।

विज्ञापन


विजय कुमार पटेल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शंकर जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई थी। जिसे अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। चुनाव के दिन किसी को पता नहीं चल सका। मंगलवार को लोगों को इसकी जानकारी हुई। वहां जाकर देखा गया तो मूर्ति का त्रिशूल, नाग की गर्दन, शंकर जी की गर्दन, व जटा तोड़कर छिन्न-भिन्न कर दिया गया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन


मूर्ति टूटने की सूचना पाकर पुलिस चौकी प्रभारी महुला मदन गुप्ता, रौनापार थाना प्रभारी तारकेश्वर राय सीओ सगड़ी मौके पर पहुंचे। सीओ सगड़ी ने बताया कि अराजक तत्वों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा और मूर्ति की मरम्मत में हम भी सहयोग करेंगे। आप सभी को न्याय मिलेगा। मंदिर के पुजारी श्याम कुमार दास ने कहा कि हम तब तक अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता है। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती है। हमारे भगवान का सर तोड़ने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed