फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shifting of Azamgarh and Dr. Ambedkar Nagar depot is difficult, name of cattle herder is registered on the marked land.

Azamgarh News: आजमगढ़ और डॉ. आंबेडकर नगर डिपो की शिफ्टिंग मुश्किल, चिह्नित भूमि पर पशुचर का नाम है दर्ज

Wed, 20 Nov 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shifting of Azamgarh and Dr. Ambedkar Nagar depot is difficult, name of cattle herder is registered on the marked land.
आजमगढ़। डॉ. आंबेडकर नगर और आजमगढ़ डिपो को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का प्लान है। विभाग ने शहर से आठ किमी दूर स्थित शाहकुंदनपुर में भूमि चिह्नित किया है। जिस भूमि को विभाग ने चिह्नित किया है वह पशुचर के नाम से दर्ज है। ऐसे में चिह्नित की गई भूमि पर डिपो का स्थानांनतरण मुश्किल है। हालांकि विभाग ने प्रशासन को पत्र लिखा है। ताकि उक्त भूमि रोडवेज के नाम हो सके और वहां पर आजमगढ़ और डॉ.आंबेडकर नगर डिपो को शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन


कुछ साल पूर्व शहर के लोगों को नए रोडवेज भवन की सौगात मिली थी। रोडवेज के आधुनिक भवन को देखकर लोगों को लगा कि अब समस्याओं से राहत मिलेगी। कुछ दिन सबकुछ ठीक रहा लेकिन फिर व्यवस्थाएं बदहाल हो गईं। डाॅ. आंबेडकर डिपो का वर्कशॉप रोडवेज परिसर में ही चलने लगा। इससे बसें खड़ी करने में परेशानी होने लगीं। परिसर में जगह न होने की वजह से बसें सड़कों पर खड़ी होने लगीं। इससे जाम लगने लगा। समस्या से निजात पाने के लिए विभाग जुट गया है। विभाग अभी वर्कशॉप के लिए भूमि तलाश कर रहा था, तभी शासन ने ई-बस अड्डा बनाने के निर्देश दिए। अब विभाग ई-बस अड्डे को आजमगढ़ रोडवेज पर ही शिफ्ट करने और आजमगढ़ और डाॅ. आंबेडकर नगर डिपो को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी में है। इसके लिए विभाग ने शाहकुंदनपुर में एक भूमि चिह्नित किया। जब भूमि के कागजात देखे गए तो उस भूमि पर पशुचर का नाम दर्ज है। हालांकि आरएम ने भूमि के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


00
शहर मेंं ई-बस स्टैंड बनाने की योजना है। जबकि यहां पहले से ही आजमगढ़ डिपो और डाॅ. आंबेडकर डिपो की बसों का संचालन होता है। ऐसे में यहां जगह कम पड़ जाता है। इससे जाम की समस्या होती है। इस समस्या को देखते हुए यहां पर ई-बस स्टैंड बनाने और आजमगढ़ डिपो व डॉ. आंबेडकर डिपो को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की योजना है। इसके लिए शाहकुंदनपुर में भूमि देखी गई थी। वह भूमि पशुचर के नाम से है। इसे लेकर डीएम को पत्र लिखा गया है।- मनोज कुमार वाजपेयी, आरएम आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed