{"_id":"5ad86bdf20b5882a75e8011c821398d7","slug":"shibli-blew-doctoral-students-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिब्ली के छात्रों ने फूंका डाक्टर का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिब्ली के छात्रों ने फूंका डाक्टर का पुतला
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा में हुई घटना में घायल पार्वती की मौत से शिब्ली कालेज के छात्रों में नाराजगी है। शुक्रवार को छात्रों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करतेे हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर चिकित्सक का पुतला फूंका।
छात्रों ने आरोप लगाया कि पार्वती के इलाज में चिकित्सक द्वारा धन उगाही और लापरवाही की गई है। यदि पार्वती के इलाज में चिकित्सक द्वारा लापरवाही नहीं बरती जाती तो शायद वह जिंदा होती।
उन्होंने मांग किया कि अस्पताल प्रशासन जल्द से जल्द पार्वती के बच्चों सेे लिया गया पैसा वापस लौटाए नहीं तो छात्र अस्पताल के खिलाफ बृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर छात्रनेता सूरज मिश्रा, सुजीत पांडेय, विनीत सिंह, विवेक राय, शैलेंद्र सिंह, नीरज उपाध्याय, अंगराज राजभर, समीर श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, शशिकांत पांडेय, लालजीत गोंड, प्रशांत सोनकर, विपुल यादव, सिंटू शर्मा, सुजीत चतुर्वेदी सहित कई लोग उपस्थित थे।