फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shepherds beat young man understood as child thief

च्चा चोर कहकर चरवाहों ने युवक को पीटा

Wed, 11 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shepherds beat young man understood as child thief
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के त्रिपुरार पुलिया के पास बुधवार की शाम बूढ़ी महिला के शोर मचाने पर चरवाहों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची गई। मामला शांत कराते हुए सभी लोगों को थाने लेकर चली गई। सच से अवगत होने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। घायल युवक अपना इलाज करवा रहा है। सीओ सगड़ी का कहना है कि दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घायल युवक गनेश (32) पुत्र जुरखन महराजगंज थाने के देवारा कदीम (पटपड़वा) गांव का निवासी है। जानकारी के मुताबिक महराजगंज थाने के देवारा हरखपूरा सतुहवा गांव निवासी सुनीता की शादी अतरौलिया थाने के सिघोंरा गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ रंजीत से हुई थी। सुनिता के पति की मौत हो गई है। ऐसे में वह अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रहती है। बुधवार को सुनिता की सास गुनदेई पत्नी हरिराम अपनी पोतियों को लेने के लिए सुनीता के मायके गई थी। पर सुनीता ने मना कर दिया। ऐसे में उसकी सास गुनदेई घर जा रही थी। कुछ ही देर बाद सुनीता अपनी दोनों बेटियों के साथ कटानी बाजार से महराजगंज की ओर जाने के लिए निकली। इस दौरान कोई साधन न मिलने पर सुनीता ने बड़ी बेटी दीपिका (10) को उधर से बाइक लेकर गुजरे गनेश की बाइक पर बैठा दिया। जबकि दूसरी बेटी के साथ दूसरे के बाइक पर बैठकर जाने लगी। रास्ते में सुनीता की सास गुनदेई देवी ने अपनी पोती दीपिका को दूसरे के बाइक पर जाते देख बाइक रोकने का इशारा की तो गनेश ने बाइक नहीं रोका। इस पर गुनदेई देवी शोर मचाने लगी। आगे पशु चरा रहे चरवाहों ने गनेश की बाइक रोक लिया और बच्चा चोर का अफवाह फैलाकर गनेश को पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर महराजगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। मामले में बीच बचाव कर सभी को थाने लेकर चली गई। सीओ सगड़ी रामजन्म ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
आजमगढ़। डीएम नागेंद्र प्रसाद और डीआईजी मनोज तिवारी की तरफ से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के जरिए यह जानकारी दी गई हैै कि जिले में बच्चा चोरी करने वाला कोई भी गिरोह सक्रिय नहीं है। अब तक जितने भी मामले सामने आए। उसकी जांच करने पर पता चला कि मानसिक रुप से कमजोरों को अफवाह फैलाकर पीटा गया है। इस मामले में कई थानों में दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। अधिकारियों ने इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed