फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shatianv station will be smooth, work starts

चकाचक होगा सठियांव स्टेशन, काम शुरू

Sat, 10 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shatianv station will be smooth, work starts
सौयिंव रेलवे स्टेशन पर गिराया जा रहा पुराना भवन। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन सठियांव को चमकाने की कवायद प्रारंभ हो गई है। रेलवे स्टेशन का भवन तोड़कर नए भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। स्टेशन परिसर में निर्माण संबंधित मशीनों के साथ संसाधनों को रखा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2021 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन सठियांव को नया रंगरूप देने की कवायद शुरू हो गई है। अंग्रेज के जवाने में बने इस रेलवे स्टेशन के भवन की छत खपरैल की थी। जर्जर होने के कारण बारिश के दिनों में टपक रहा था। काफी जर्जर हो जाने के कारण भवन का छत पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। इस भवन के छप को पक्का किया जाएगा। इसपर करीब चार लाख रुपये खर्च होंगे। छत बनने के बाद कर्मचारियों के साथ ही यात्रियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे स्टेशन के भवन का पूरा रूप भी बदल जाएगा। वहीं बगल में दोहरीकरण से संबंधित कई कमरों का कार्य युद्घस्तर पर चल रहा है। जानकारों की माने तो डबलिंग होने के बाद इन कमरों में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इसमें कुछ ऑफिसियल कार्य होंगे। चल रहे कार्यों को वर्ष 2021 तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

000000000000000
सठियांव रेलवे स्टेशन के भवन की पूरी छत तोड़कर नई बनाई जा रही है। वहीं बगल में रेलवे लाइन के डबलिंग का कार्य चल रहा है। इससे संबंधित कुछ कक्ष बनाए जा रहे हैं। आने वाले समय में स्टेशन का पूरा रूप ही अलग दिखाई पड़ेगा। कर्मचारियों के साथ ही यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed