फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shaping goods are causing jams between cities

शहर के बीच शापिंग माल बन रहे जाम का कारण

Sat, 07 Nov 2020 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Shaping goods are causing jams between cities
शहर के सिविल लाइंस स्थित एक शॉपिंक कांप्लेक्स में पार्किंग न होने से सड़क पर खड़े वाहन।-प्लान खबर - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर में बहुत से कारोबारियों ने अपनी दुकानों को अपग्रेड करके उसे शापिंग मॉल बना दिया। लेकिन इनके द्वारा पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई। कई जगह किराए पर जगह लेकर शापिंग माल खोल दिए गए हैं। मकान मालिक ने किराए की लालच में ऊपरी तल को किराए पर उठा दिया और नीचे खुद दुकान खोलकर बैठ गए या उसे भी किराए पर उठा दिया। जिसका परिणाम है कि ऐसे शापिंग मॉल आज नगर क्षेत्र में जाम का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में इन दिनों शापिंग मालों की बाढ़ सी आ गई है। नगर क्षेत्र के लगभग हर रोड पर कोई न कोई मॉल है। इसमें से कई शापिंग माल संचालकों का मानचित्र भी स्वीकृत नहीं है। अगर किसी का स्वीकृत भी है तो वह दूसरे प्रयोजन से स्वीकृृत किया गया है और मौके पर उसका उपयोग दूसरे प्रयोजन में हो रहा है। बहुत से लोगों ने अपनी दुकानों को अपडेट कराकर शापिंग माल का रूप दे दिया है। लेकिन इन लोगों द्वारा मौके पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। अगर की भी गई है तो उसका भी पार्किंग के रूप में उपयोग न करके व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। जो नगर क्षेत्र का जाम का मुख्य कारण बना हुआ है। क्योंकि इन शापिंग मालों में खरीदारी के लिए आने वाले लोग सड़कों की पटरियों और सड़कों पर ही अपने वाहन को खड़ा कर खरीदारी करते हैं। जिसके कारण अक्सर इन जगहों पर जाम की समस्या खड़ी रहती है। यहां से गुजरने में लोगों को पसीने छूट जाते हैं। वैसे भी नगर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण यह जाम की समस्या से जूझता रहता है। ऐसे में शापिंग माल जाम की समस्या को और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ शापिंग मालों का मानचित्र स्वीकृत है। लेकिन कुछ लोगों ने मानचित्र को दूसरे प्रयोजन के लिए स्वीकृत कराया है लेकिन उसका उपयोग दूसरे प्रयोजन में कर रहे हैं। पार्किंग स्थल को खत्म करके उसमें दुकान खोलने की कई शिकायतें हमारे पास आई है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैजनाथ, एडीए सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed