फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shabana reached home, garlanded the statue of father and grandfather

घर पहुंची शबाना, पिता और दादा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Fri, 12 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shabana reached home, garlanded the statue of father and grandfather
मेजवा स्थित फतेह मंजिल में नारा लगाती शबाना आजमी। - फोटो : AZAMGARH
फ़िल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद शबाना आज़मी शुक्रवार को मेजवां स्थित अपने पैतृक आवास फतेह मंजिल पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। जबकि महिलाओं ने उनकी आरती उतारी। इस दौरान मेजवां सोसायटी से जुड़े लोगों ने कैफ़ी आजमी अमर रहे, शाबाना आजमी जिंदाबाद के नारे लगाए, जिससे फतेह मंजिल गूंज उठी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शबाना आजमी बाबतपुर से सड़क मार्ग से चलकर करीब 3:30 बजे फतेह मंजिल पहुंची। ग्रामीण सुबह से ही गांव की बिटिया शबाना आजमी की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके मेजवां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। कैफी आजमी चिकनकारी की प्रभारी संयोगिता और उनकी सहयोगी महिलाओं ने शबाना आजमी की आरती उतारी। इस दौरान शबाना ने सभी की हालचाल पूछा। शबाना ने फतेह मंजिल परिसर में स्थापित पिता और उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी और दादा फतेह हुसैन की मूर्ति पर माल्ल्यार्पण किया। फतेह मंजिल में दो दिन पूर्व पहुंचे बाबा आजमी, तन्वी आजमी और नम्रता गोयल का भी लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कैफ़ी आजमी चिकनकारी सेंटर से जुड़ी महिलाओं ने मशहूर नारा ‘‘कमाने वाला खाएगा, लूटने वाला जाएगा, नया जमाना आएगा’’ लगाया। शबाना ने कहा कि इस बार मैं लगभग ढाई साल बाद आई हूं। मुझे लोगों से मिलकर बेहद खुशी हो रही है। फतेह मंजिल में शाबाना आजमी ने सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी से मिजवां सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यो की जानकारी ली। आशुतोष ने बताया कि शबाना आजमी शनिवार को 10 बजे कैफ़ी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज में साइंस लैब का उद्धघाटन करेंगी। वे एक सफ्ताह तक गांव में रह़ेंगी। शबाना 20 नवंबर को मुंबई के लिए रवाना होंगी। इस मौके पर अंशुमान, अनिरुद्ध, मुकेश सिंह, गोपाल सुवेदी, अदनान, सीताराम, लल्लन ,रामफेर, निर्मला, मनीषा, नैयर रजा, मनोज प्रजापति, जयराम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed