{"_id":"69ed12c6b7658e9c2101b7cb","slug":"sexual-harassment-on-the-pretext-of-marriage-now-blackmailing-by-demanding-rs-10-lakh-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-149191-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शादी का झांसा देकर याैन उत्पीड़न, अब 10 लाख रुपये मांग कर ब्लैकमेल कर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शादी का झांसा देकर याैन उत्पीड़न, अब 10 लाख रुपये मांग कर ब्लैकमेल कर रहा
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने और बाद में ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़िता के पति को आपत्तिजनक फोटो भेज दी, इससे उसका वैवाहिक जीवन टूट गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता ने बताया कि उसका प्रेम संबंध करीब पांच वर्षों से एक युवक के साथ था। इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और गुप्त रूप से अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए।
जब भी महिला शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता रहा। इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी अन्य व्यक्ति से कर दी। महिला का आरोप है कि शादी की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 10 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो उसके पति को भेज दिए, जिससे उसका वैवाहिक जीवन टूट गया और पति ने उसे छोड़ दिया।
पीड़िता ने थाना रानी की सराय में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथिमकी दर्ज करा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।